Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - कबीरधाम जिले के युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 10 मई को शुभारंभ करेंगे भोरमदेव विद्यापीठ निःशुल्क पीएससी और व्यापम कोचिंग सेंटर

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, May 9, 2025 / Post views : 344

कबीरधाम जिले के युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 10 मई को शुभारंभ करेंगे भोरमदेव विद्यापीठ निःशुल्क पीएससी और व्यापम कोचिंग सेंटर

नगर पालिका कार्यालय के पीछे मंगल भवन को भोरमदेव विद्यापीठ निःशुल्क पीएससी और व्यापम कोचिंग सेंटर के रूप में तैयार किया गया है

कवर्धा, 09 मई 2025। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के होनहार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साकार होने जा रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 10 मई को सुबह 11 बजे बालको सीएसआर के अंतर्गत दिल्ली आईएएस द्वारा संचालित भोरमदेव विद्यापीठ निःशुल्क पीएससी और व्यापम कोचिंग सेंटर का शुभारंभ करेंगे। यह कोचिंग सेंटर युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए न केवल मार्गदर्शन देगा, बल्कि उन्हें सफलता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करेगा। नगर पालिका कार्यालय के पीछे मंगल भवन को भोरमदेव विद्यापीठ निःशुल्क पीएससी और व्यापम कोचिंग सेंटर के रूप में तैयार किया गया है।

यह उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप भोरमदेव महोत्सव के अवसर पर कबीरधाम जिले के युवाओं को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी का अवसर देने की घोषणा की थी। महज एक माह के भीतर इस घोषणा को धरातल पर उतारते हुए शुभारंभ की तैयारी पूरी कर ली गई है, जो उनके संकल्प को निभाने की दृढ़ प्रतिबद्धता का परिचायक है।

छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा है कि कबीरधाम जिले के युवाओं को बिना किसी आर्थिक बोझ के उच्च स्तरीय कोचिंग सुविधा मिले, ताकि वे भी बड़े शहरों के समान अवसरों का लाभ उठा सकें। इसी उद्देश्य से भोरमदेव विद्यापीठ में चयनित युवाओं को निःशुल्क कोचिंग, पुस्तकें, ऑनलाइन वीडियो लेक्चर और लाइब्रेरी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

भोरमदेव विद्यापीठ कोचिंग सेंटर में कुल 200 चयनित युवा—100 पीएससी और 100 व्यापम अभ्यर्थी—गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई, जिसमें जिले के 1685 प्रतिभावान युवाओं ने परीक्षा दी और मेरिट के आधार पर 200 का चयन किया गया। कोचिंग सेंटर में युवाओं के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिसमें पुस्तकालय, निःशुल्क अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन वीडियो लेक्चर तथा कैफेटेरिया भी शामिल हैं। यह पहल शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगी।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि कबीरधाम जिले के युवाओं को वही अवसर मिले जो बड़े शहरों में उपलब्ध हैं। यह कोचिंग सेंटर केवल शैक्षणिक पहल नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर और सफल बनाने का मजबूत आधार है। इससे न केवल जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में सहायता मिलेगी, बल्कि कबीरधाम को शैक्षणिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

प्रतियोगी चयन में दिखा जबरदस्त उत्साह

भोरमदेव विद्यापीठ के तहत जिलेभर से 1685 प्रतिभावान युवाओं ने प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें से 200 योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिनमें 100 पीएससी और 100 व्यापम परीक्षार्थी शामिल हैं। चयनित युवाओं को दिल्ली आईएएस कोचिंग सेंटर द्वारा उच्च स्तरीय निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस कोचिंग सेंटर

भोरमदेव विद्यापीठ में स्थापित इस कोचिंग सेंटर में उत्कृष्ट शिक्षक, उच्च गुणवत्ता की शिक्षण सामग्री, पुस्तकालय, निःशुल्क अध्ययन सामग्री और ऑनलाइन वीडियो लेक्चर की सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कैफेटेरिया भी तैयार किया गया है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement