Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम कुरूवा में सामुदा : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम कुरूवा में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Sep 30, 2025 / Post views : 147

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम कुरूवा में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

कवर्धा, 30 सितम्बर 2025। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान आज ग्राम कुरूवा पहुँचे। यहाँ उन्होंने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत कर उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात् श्री शर्मा ने ग्रामवासियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को विस्तार से सुना। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना है। इसी क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की समस्या को नियमानुसार प्राथमिकता पर हल किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गाँव, गरीब, किसान और आमजनों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण ग्रामीणों की सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। यह भवन गाँव के सामूहिक आयोजनों, बैठकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक सशक्त केन्द्र बनेगा। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाएँ और विकास कार्य अब सीधे गाँव-गाँव तक पहुँच रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, पेयजल, कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कबीरधाम जिले के प्रत्येक गाँव को योजनाओं का लाभ मिलेगा और यहाँ के लोगों का जीवन स्तर और बेहतर होगा। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement