Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - शिक्षा ही समाज के समग्र विकास की नींव है- उपमुख्यमंत्री : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सुदूर वनांचल रेंगाखार क्षेत्र के ग्राम परसाही में शासकीय माध्यमिक शाला भवन का किया लोका

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Jul 2, 2025 / Post views : 190

शिक्षा ही समाज के समग्र विकास की नींव है- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सुदूर वनांचल रेंगाखार क्षेत्र के ग्राम परसाही में शासकीय माध्यमिक शाला भवन का किया लोकार्पण

कवर्धा, 02 जुलाई 2025।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र रेंगाखार के ग्राम परसाही में नव-निर्मित शासकीय माध्यमिक शाला भवन का विधिवत लोकार्पण किया। यह भवन 11 लाख 48 हजार रूपए की लागत से निर्माण एजेंसी द्वारा पूर्ण कराया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार मेरावी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, श्री नितेश अग्रवाल, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, अपर कलेक्टर श्री विनय पोयाम, एसडीएम रुचि शार्दुल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामवासी उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने लोकार्पण अवसर पर उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के समग्र विकास की नींव है। सुदूर और वनांचल क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। ग्राम परसाही में शासकीय माध्यमिक शाला भवन का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालय भवन के निर्माण से अब ग्रामीण विद्यार्थियों को बेहतर कक्षा-कक्ष, आधारभूत सुविधाएं एवं अध्ययन का सकारात्मक वातावरण मिलेगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार जैसी आवश्यक सुविधाएं भी प्राथमिकता से हर गांव तक पहुंचाई जाएंगी।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement