Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गन्ना किसानों के अध्ययन दल को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया

Admin / Wed, Jan 1, 2025 / Post views : 171

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गन्ना किसानों के अध्ययन दल को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया

जिले के गन्ना उत्पादक किसान गन्ना अनुसंधान सहित गन्ना की तकनीकी खेती से होंगे रूबरू

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 01 जनवरी 2025। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज बुधवार 1 जनवरी को भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना और सरदार पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के कार्यक्षेत्र के किसानों के अध्ययन दल को महाराष्ट्र के लिए भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार यह यात्रा गन्ने की आधुनिक खेती की उन्नत तकनीकों का अध्ययन कराने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। किसानों की इस यात्रा के रवानगी के दौरान श्री कैलाश चंद्रवंशी, भोरमदेव शक्कर कारखानों के प्रबंधक श्री जीएस शर्मा, सरदार वल्लभ भाई पटेल कारखाना के प्रबंधक श्री उत्तर कौशिक सहित अधिकारी-कर्मचारी, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। अध्ययन दल में दोनों शक्कर कारखानों के कार्यक्षेत्र के शताधिक किसान शामिल हैं, जो 1 जनवरी को कवर्धा से रवाना होकर वसंत दादा पाटिल शुगर इंस्टीट्यूट, पुणे पहुंचेंगे। यहां किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें गन्ने की आधुनिक किस्मों, अधिक उत्पादन और उच्च रिकवरी प्राप्त करने की तकनीकी जानकारियां साझा की जाएंगी। इसके बाद किसान पड़ेगांव गन्ना रिसर्च सेंटर और बारामती कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा करेंगे, जहां उन्हें गन्ने की खेती में अनुसंधान आधारित नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। यात्रा के दौरान किसान पंढरपुर स्थित शक्कर कारखाने का भ्रमण करेंगे और शक्कर उत्पादन की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से समझेंगे। इसके बाद सतारा में एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें गन्ने की खेती से जुड़े व्यावहारिक अनुभवों का आदान-प्रदान होगा।इस अध्ययन यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों को गन्ने की आधुनिक खेती के उन्नत तरीकों से परिचित कराना है, ताकि वे अपनी फसल में अधिक उत्पादन और बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित कर सकें। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि जिले में गन्ना उत्पादन को भी नई दिशा मिलेगी।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement