कवर्धा भोरमदेव- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहपरिवार मंत्रोच्चारण के : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहपरिवार मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुश
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Mar 24, 2025 / Post views : 625
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहपरिवार मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
कवर्धा 23 मार्च 2025। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज सहपरिवार छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्त्विक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर पहुचे। उन्होंने भोरमदेव बाबा भगवान शिव जी का दर्शन कर मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने विशेष हवन पूजन भी किया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, श्री संतोष पटेल, बोड़ला जनपद उपाध्यक्ष्रा श्री नंद, श्री नीतिश अग्रवाल, श्री मनिराम साहू, श्री रामबिलास चंद्रवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह छवई, डीएफओ श्री शशिकुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओं श्री अजय कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल सहित जनप्रतिनिधियों बाबा भोरमदेव देव पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन