Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भव्य स्वागत और अभिनंदन : अयोध्या से लौटे प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर 63 श्रद्धालुओं का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भव्य स्वागत और अभिनंदन

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Sep 7, 2025 / Post views : 138

अयोध्या से लौटे प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर 63 श्रद्धालुओं का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भव्य स्वागत और अभिनंदन

रामलला दर्शन हर श्रद्धालु के लिए अविस्मरणीय अनुभव– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

श्रद्धालुओं ने बताया अयोध्या और काशी विश्वनाथ के दर्शन से मिली अद्भुत शांति और संतोष

कबीरधाम जिले के अब तक 553 श्रद्धालु हुए श्री रामलला दर्शन योजना से लाभान्वित

कवर्धा, 7 सितंबर 2025। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने रामलला दर्शन योजना के तहत आज अयोध्या से लौटे कबीरधाम जिले के 63 श्रद्धालुओं का कवर्धा में अभूतपूर्व स्वागत किया। उन्होंने विधायक कार्यालय में श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अयोध्या और काशी विश्वनाथ दर्शन यात्रा के अपने अनुभव साझा किए और राज्य शासन की इस अनोखी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्री राजेन्द्र चन्द्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सभापति श्री रामकुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, श्री संतोष पटेल, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्रद्धालुओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रभु श्री रामलला के दर्शन हर श्रद्धालु के लिए अत्यंत पवित्र और अविस्मरणीय अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि समाज के लंबे 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ है और भगवान श्रीराम वहां विराजमान हुए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने गांव-गांव में जाकर इस यात्रा से प्राप्त आध्यात्मिक ऊर्जा और आनंद की अनुभूति लोगों के साथ साझा करें। श्रद्धालुओं ने बताया कि अयोध्या का रामलला मंदिर दिव्य और भव्य है। वहां का अद्भुत दृश्य देखकर उन्हें अपार शांति और संतोष प्राप्त हुआ। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और स्वागत-सत्कार के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह यात्रा उनके जीवन की अविस्मरणीय धरोहर बन गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्री रामलला दर्शन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के श्रद्धालुओं को शासकीय सहायता से अयोध्या में श्रीरामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन कराने की सुविधा दी जा रही है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि इस योजना का लाभ प्रदेश के 18 से 75 वर्ष तक के निवासी उठा सकते हैं। यह योजना जीवन में एक बार अयोध्या और काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए निःशुल्क शासकीय सहायता प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ यह योजना छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु शासकीय सहायता उपलब्ध करा पा रहे हैं। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब तक कबीरधाम जिले के कुल 553 श्रद्धालु इस योजना का लाभ ले चुके हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को अयोध्या और काशी विश्वनाथ के पावन दर्शन कराने के लिए आभार प्रकट किया।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement