Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - विष्णुदेव साय सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों को धरातल : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा विधानसभा के ग्राम पोड़ी और खड़ोदा कला में किया सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, May 1, 2025 / Post views : 157

विष्णुदेव साय सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा विधानसभा के ग्राम पोड़ी और खड़ोदा कला में किया सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन

उपमुख्यमंत्री के प्रयास से एक सप्ताह के अंतर्गत कवर्धा विधानसभा के ग्रामों में लगभग 1 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन और लोकार्पण

कवर्धा, 01 मई 2025। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का जनसेवा और विकास के प्रति समर्पण लगातार धरातल पर देखने को मिल रहा है। उनके कार्यकाल के अभी लगभग डेढ़ वर्ष ही पूरे हुए हैं, लेकिन कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में विकास की स्पष्ट छवि उभरकर सामने आ रही है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा खुद गांव-गांव पहुंचकर विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कर रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आज उन्होंने तेज बारिश की परवाह किए बिना ग्राम पोड़ी और खड़ोदा कला में सरस्वती शिशु मंदिर के पास 10-10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन किया। बारिश में भी कार्य को रुकने नहीं देना, उनके दृढ़ निश्चय और क्षेत्र की जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए एक सुसज्जित मंच प्राप्त होगा, जिससे गांवों में सामुदायिक एकता और विकास को नई दिशा मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का उद्देश्य सिर्फ घोषणाएं करना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है। आज ग्राम पोड़ी और खड़ोदा कला में सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन कर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। ये भवन ग्रामीणों के लिए न केवल सामाजिक आयोजनों का केंद्र बनेंगे, बल्कि गांव के सर्वांगीण विकास में भी अहम भूमिका निभाएंगे।उन्होंने आगे कहा कि बारिश के बीच भी आपका जोश और समर्थन यह दर्शाता है कि जनता विकास चाहती है और हमारी सरकार उसे हर हाल में सुनिश्चित करेगी। हम सभी ग्रामों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा में विकास की गति तेज हुई है। सड़कों, सामुदायिक भवनों, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। ग्राम पोड़ी और खड़ोदा कला में भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों में उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार और भरोसे का भाव देखने को मिला।

इसके पूर्व भी एक सप्ताह के अंतर्गत कवर्धा विधानसभा के ग्रामों में लगभग 1 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जा चुका है। ये कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुए, जो क्षेत्रीय विकास के लिए सरकार और जनता के बीच मजबूत समन्वय को दर्शाते हैं।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement