Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - कवर्धा विधानसभा में बुनियादी ढांचे को मजबूती, 64 लाख रु : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा में विकास कार्यों को दी रफ्तार, विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Apr 26, 2025 / Post views : 238

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा में विकास कार्यों को दी रफ्तार, विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण जारी

कवर्धा विधानसभा में बुनियादी ढांचे को मजबूती, 64 लाख रुपए की लागत 11 निर्माण कार्यों का किया गया भूमिपूजन और लोकार्पण

कवर्धा, 26 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार को नई उड़ान देते हुए कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में लगातार निर्माण कार्यों का सिलसिला तेज हो गया है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के कुशल मार्गदर्शन और अनुशंसा पर क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। इसी क्रम में आज कवर्धा विधानसभा अंतर्गत 64 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बनने वाले 11 महत्वपूर्ण कार्यों का भूमिपूजन विधिवत पूजा-अर्चना कर सम्पन्न हुआ। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ भूमिपूजन कर विकास कार्यों का श्रीगणेश किया।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में आज ग्राम पंचायत कांपा में 6.50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन, ग्राम टेलीटोला में 6.50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन, ग्राम भीमपुरी में 6.50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन, ग्राम खडौदा 6.50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन, ग्राम रामेहपुर 13 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन, ग्राम बबई में 5 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन के पास रंगमंच निर्माण, ग्राम भेदली में 6.50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 2 लाख रुपए की लागत से नाली एवं सीसी, 5 लाख रुपए की लागत से आहाता निर्माण कार्य और ग्राम लखनपुर में 5 लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही ग्राम राजाढार में 2 लाख रुपए की लागत से निर्मित रंग मंच निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य डॉ. वीरेंद्र साहू, श्री राजकुमार मेरावी, श्रीमती गंगाबाई लोकचंद साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष श्री नंद श्रीवास, श्री परेटन वर्मा, श्री लालाराम साहू, श्री अशोक पटेल, श्री रूपेंद्र जायसवाल, श्री हेमंत ठाकुर, श्री नरेश साहू, श्री रामजीकी वर्मा, श्रीमति बिमल बाई साहू, श्री कपूर चंद, श्री मीलूराम साहू, श्री नरबाद साहू, श्री जनुक राम साहू, श्री संतोष साहू, श्री चतुर सिंह धुर्वे सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से क्षेत्र में अधोसंरचनात्मक विकास को एक नई दिशा मिल रही है। सड़कों, सामुदायिक भवनों, पुल-पुलियों और अन्य आधारभूत सुविधाओं के निर्माण से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र एक आदर्श विकास मॉडल के रूप में उभर रहा है। बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीणों की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी और सामाजिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नया आयाम मिलेगा।

क्षेत्रवासियो ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का जताया आभार

क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी भूमिपूजन कार्यक्रम में भारी उत्साह और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का अब स्थायी समाधान होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह के निरंतर विकास कार्यों की अपेक्षा जताई।

निरंतर विकास का प्रतीक बनता कवर्धा विधानसभा

गौरतलब है कि कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं के अंतर्गत लगातार नए कार्य स्वीकृत हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में विकास की एक नई तस्वीर उभरती नजर आ रही है। आने वाले समय में इन कार्यों के पूर्ण होने के साथ ही क्षेत्र का सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक परिदृश्य और अधिक सशक्त होगा।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement