Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा पंडरिया - जनता के बीच अपनेपन से मिले उप मुख्यमंत्री, ग्रामीणों : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की सहज आत्मीयता ने पंडरिया विधानसभा के ग्राम दामापुर में जीता लोगों का दिल

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, May 3, 2025 / Post views : 186

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की सहज आत्मीयता ने पंडरिया विधानसभा के ग्राम दामापुर में जीता लोगों का दिल

जनता के बीच अपनेपन से मिले उप मुख्यमंत्री, ग्रामीणों ने कहा परिवार के सदस्य लगते है

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 11 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ में शामिल हुए, डोम निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा किया

कवर्धा, 3 मई 2025। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का सरल, सुलभ और आत्मीय स्वभाव एक बार फिर लोगों के दिलों को छू गया। आज कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा के ग्राम दामापुर अतरीया के दौरे पर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा साहू समाज द्वारा आयोजित 11 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की । उन्होंने साहू समाज की मांग पर डोम निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा किया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आम ग्रामीणों के बीच जाकर उनसे आत्मीय बातचीत की।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जैसे ऊंचे पद पर होने के बावजूद उनका जमीन से जुड़ा व्यक्तित्व उन्हें जनता के और करीब लाता है। दामापुर पहुंचते ही उन्होंने न केवल ग्रामीणों का हालचाल जाना, बल्कि एक स्थानीय होटल में जाकर उनके साथ चाय-नाश्ते का भी आनंद लिया। उनके इस व्यवहार ने ग्रामीणों को यह अहसास कराया कि वे केवल जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि अपनेपन से भरे एक सच्चे जनसेवक हैं। उप मुख्यमंत्री की यह सादगी और आत्मीयता ने वहां मौजूद लोगों को गहराई से प्रभावित किया। लोग उनसे खुलकर मिले और आत्मीयता के इस स्वभाव को सराहा।

ग्रामीणों ने भी इस मुलाकात को अपने जीवन का एक विशेष क्षण बताया। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री का यह व्यवहार उन्हें अपना परिवार का सदस्य महसूस कराता है। केवल अपनी विधानसभा ही नहीं, बल्कि जहां भी वे जाते हैं, वहां की जनता से वे उतनी ही आत्मीयता से मिलते हैं, जिससे लोगों का विश्वास और समर्थन लगातार उनके प्रति बना रहता है। किसी उप मुख्यमंत्री का बिना औपचारिकता के आम लोगों के बीच बैठना, उनके साथ बात करना और भोजन साझा करना आज के दौर में एक दुर्लभ दृश्य है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के इस आत्मीय व्यवहार ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि वे न केवल अपने विधानसभा क्षेत्र में, बल्कि जहां भी जाते हैं, लोगों के दिलों में भरोसे और अपनत्व की भावना छोड़ जाते हैं। उनकी लोकप्रियता का आधार सिर्फ विकास कार्य ही नहीं, बल्कि जन-जन से उनका सजीव संवाद और जुड़ाव भी है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement