Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने ग्राम केजेदाह म : कृषकों को उन्नत तकनीकों की जानकारी देकर सशक्त बना रहा विकसित कृषि संकल्प अभियान

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Jun 4, 2025 / Post views : 208

कृषकों को उन्नत तकनीकों की जानकारी देकर सशक्त बना रहा विकसित कृषि संकल्प अभियान

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने ग्राम केजेदाह में किया खरीफ तैयारी पर संवाद

कवर्धा, 04 जून 2025। राज्य शासन के निर्देशानुसार किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को कृषि रथ कबीरधाम जिले के ग्राम केजेदाह पहुंचा। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू के मुख्य आतिथ्य एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। श्री साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की यह पहल किसानों को खरीफ 2025 की तैयारी के लिए मार्गदर्शन देने के साथ-साथ कृषि से जुड़ी समस्याओं के समाधान में मददगार सिद्ध हो रही है। उन्होंने उपस्थित कृषकों से खरीफ फसलों की उन्नत तकनीक से खेती करने, वैज्ञानिकों और कृषि अधिकारियों से समय-समय पर मार्गदर्शन लेने तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड में सुझाई गई फसलों के अनुरूप संतुलित उर्वरकों के उपयोग की अपील की। कार्यक्रम के दौरान 17 प्रतिशत नमक घोल द्वारा बीज शुद्धिकरण तथा वेस्ट डिकम्पोजर के प्रभावी उपयोग का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया, जिससे किसानों को तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक जिले के प्रत्येक गांव में चलाया जा रहा है, जिसमें कृषि एवं समवर्गीय विभाग के वैज्ञानिक और अधिकारी खेती के उन्नत तरीकों, फसल बीमा, आधुनिक तकनीकों, मृदा परीक्षण, बीज उपचार, जैविक खेती तथा शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ किसानों से फीडबैक भी ले रहे हैं। उनके नवाचारों को कृषि अनुसंधान की दृष्टि से दिशा-निर्देशों में शामिल किया जा रहा है। कार्यक्रम में श्री लालाराम साहू, मण्डल अध्यक्ष सहसपुर लोहारा, श्री संतोष मिश्रा, अध्यक्ष नगर पंचायत सहसपुर लोहारा, श्री तिरथ पटेल, पूर्व महामंत्री जिला किसान मोर्चा, श्री योगेन्द्र मण्डावी, पार्षद नगर पंचायत, श्रीमती सुनीता साहू, सरपंच, श्री माखनलाल साहू, सरपंच प्रतिनिधि, श्री परसराम मेरावी, उपसरपंच ग्राम पंचायत केजेदाह, श्री संतराम साहू, सरपंच ग्राम पंचायत कुरुवा, श्रीमती सुष्मिता कंवर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, श्री बी.पी. त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, श्री सुशील वर्मा, डी.पी.डी., श्री आर.सी. भवेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, श्री अशोक बाचकर, पशु चिकित्सक सहित कृषि एवं समवर्गीय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement