मुंगेली न्यूज़ - ‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’: बिजराकछार में : ‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’: बिजराकछार में शिविर आयोजित
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jun 16, 2025 / Post views : 230
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’: बिजराकछार में शिविर आयोजित
मुंगेली, 16 जून 2025// शासन के निर्देशानुसार जिले के आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास और वहां निवास करने वाले जनजातियों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के उद्देश्य से ‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम बिजराकछार में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में चकदा, बिजराकछार और कारीडोंगरी के आमजन शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप और उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के निर्देशानुसार शिविर के दौरान विभिन्न सेवाओं एवं सुविधाओं जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र आदि सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ तत्काल प्रदान किया गया। इसके साथ ही पक्का आवास, सड़क, जलापूर्ति, छात्रावास, आंगनबाड़ी, विद्युतीकरण आदि योजनाओं के आवेदन लिए गए। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से जनजातीय समुदाय के लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की 25 प्रमुख योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर शिविर के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त श्री एल. पी. पटेल ने बताया कि 17 जून को ग्राम महामाई में ‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें दो ग्रामों महामाई और डंगनिया को शामिल किया गया है।
क्रमांक//06- 81// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर//फोटो
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन