Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा -कबीरधाम में अवैध रेत, मिट्टी और मुरूम उत्खनन पर रोक, प्रशासन न : खनिजों के अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन सख्त, खनिज एवं वन विभाग की टीम की सतत कार्यवाही

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Sep 23, 2025 / Post views : 140

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर कबीरधाम में अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, लाखों का अर्थदण्ड

खनिजों के अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन सख्त, खनिज एवं वन विभाग की टीम की सतत कार्यवाही

कबीरधाम में अवैध रेत, मिट्टी और मुरूम उत्खनन पर रोक, प्रशासन ने वसूले लाखों रूपए जुर्माना

कवर्धा, 23 सितम्बर 2025। कबीरधाम जिले में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के सख्त निर्देश पर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस सक्रियता से जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लाने के ठोस प्रयास हो रहे हैं।

वनमंडलाधिकारी कबीरधाम से प्राप्त जानकारी एवं जिला खनिज अधिकारी श्री योगेश साहू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विगत वित्तीय वर्ष 2024-25 में रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन के 16 प्रकरण दर्ज किए गए थे, वहीं चालू वर्ष 2025-26 में अब तक 35 से अधिक प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। खनिज विभाग द्वारा चालू वर्ष में अब तक रेत परिवहन के 05 प्रकरणों में कार्यवाही कर 28 हजार रूपए अर्थदण्ड वसूला गया है, जबकि पिछले वर्ष 03 प्रकरणों में 38 हजार 600 रूपए अर्थदण्ड वसूल किया गया था।

इसी प्रकार अन्य खनिजों पर भी कार्रवाई की गई है। ईंट निर्माण हेतु मिट्टी के अवैध परिवहन व उत्खनन के प्रकरणों में पिछले वित्तीय वर्ष में 18 मामलों पर 3 लाख 59 हजार 600 रूपए अर्थदण्ड वसूला गया था, वहीं चालू वर्ष में अब तक 04 प्रकरणों में 80 हजार रूपए का अर्थदण्ड लगाया गया है।

खनिज मुरूम के मामले में 2024-25 में कुल 06 प्रकरण दर्ज कर 1 लाख 32 हजार 600 रूपए अर्थदण्ड वसूला गया, जबकि चालू वर्ष 2025-26 में अब तक 05 प्रकरणों में 49 हजार 800 रूपए अर्थदण्ड वसूल किया गया है। चूना पत्थर पर भी कड़ी निगरानी रखते हुए पिछले वित्तीय वर्ष में अवैध परिवहन के 15 और उत्खनन के 04 प्रकरणों में कुल 7 लाख 65 हजार 280 रूपए अर्थदण्ड वसूला गया। इस वर्ष अब तक 04 प्रकरणों में 1 लाख 27 हजार 200 रूपए अर्थदण्ड वसूला जा चुका है।

क्वार्टज खनिज के अवैध परिवहन का एक प्रकरण भी वर्ष 2024-25 में दर्ज कर 51 हजार 550 रूपए अर्थदण्ड वसूला गया।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विभागीय टीमों को सतत निगरानी और कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिला खनिज अधिकारी श्री योगेश साहू ने बताया कि अभियान से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में प्रशासनिक कार्यवाही का भय व्याप्त है और जिले में खनिजों के संरक्षण एवं सुव्यवस्थित खनन को सुनिश्चित किया जा रहा है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement