Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - शैक्षिक गुणवत्ता, निरीक्षण व्यवस्था, पोषण योजना व नवाचा : मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने ली बैठक

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Jul 18, 2025 / Post views : 171

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने ली बैठक

शैक्षिक गुणवत्ता, निरीक्षण व्यवस्था, पोषण योजना व नवाचारों पर दिए निर्देश

कवर्धा, 18 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जिले की शैक्षिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ.आर. वर्मा ने आज जिला शिक्षा कार्यालय में समस्त सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं खंड स्त्रोत समन्वयकों की बैठक ली। बैठक में सहायक संचालक श्री यू.आर. चंद्राकर, श्री डी.जी. पात्रा, श्री एम.के. गुप्ता, समग्र शिक्षा के डीएमसी श्री नकुल पनागर एवं एमआईएस प्रशासक श्री सतीश यदु विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कवर्धा श्री संजय जायसवाल, स. लोहारा के श्री संतोष भास्कर एवं श्री गुप्ता, बोडला के श्री भानु चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी भी बैठक में सम्मिलित हुए।

प्राथमिक एजेंडा रहा गुणवत्ता उन्नयन व निरीक्षण प्रणाली

जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन के लिए ठोस रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने समेकित परीक्षा परिणामों की प्रगति को निरंतर सुधारने, विद्यालय स्तर पर सघन निरीक्षण अभियान चलाने तथा जिला, विकासखंड व संकुल स्तर पर प्राप्त निरीक्षण प्रतिवेदन की मासिक समीक्षा बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने पर बल दिया।

निःशुल्क योजनाओं की प्रगति और पारदर्शिता पर जोर

जिला शिक्षा अधिकारी श्री वर्मा ने निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण पूर्व टीबीसी सीजी एप से स्कैनिंग कार्य अविलंब पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गणवेश, पाठ्यपुस्तक एवं सरस्वती सायकल योजना की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा। इसके साथ ही “एक वृक्ष मां के नाम“ योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण लक्ष्य की पूर्ति, विद्यालय भवन व किचन शेड की स्वच्छता तथा प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की बात कही।

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का समुचित उपयोग

सी.जी. स्कूल पोर्टल के भ्त्डप्ै मॉड्यूल में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सत्र 2025 के लिए अचल संपत्ति विवरण अद्यतन करना, ऑनलाइन अवकाश आवेदन प्रक्रिया को लागू करना एवं शिक्षक पदस्थापन की अद्यतन जानकारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रवेश, प्रमाण पत्र एवं परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेशित बच्चों का निरीक्षण के दौरान दस्तावेज सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र, संस्थानवार शिक्षक दर्पण की जानकारी अद्यतन रखने तथा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए सभी पात्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित कराने पर बल दिया गया।

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश

जिला शिक्षा अधिकारी ने इन्सपायर अवार्ड 2025-26 के लिए समयावधि में पंजीयन कराने, युक्तियुक्तकरण उपरांत कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों की जानकारी प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सभी अधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। जिला शिक्षा अधिकारी ने समापन अवसर पर कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पारदर्शी प्रशासन ही हमारी प्राथमिकता है। इस दिशा में सभी अधिकारी पूर्ण सजगता व जवाबदेही के साथ कार्य करें

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement