Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा जिला अस्पताल में अब तक 771 मरीजों को मिला सीटी स् : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मिल रहा विस्तार

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Dec 6, 2025 / Post views : 169

कवर्धा जिला अस्पताल में अब तक 771 मरीजों को मिला सीटी स्कैन सुविधा का लाभ

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मिल रहा विस्तार

कवर्धा, 06 दिसम्बर 2025/ प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप लगातार कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत कवर्धा के लोगों को सर्वोत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत जिला अस्पताल में क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सिटी स्कैन मशीन की स्थापना की गई। सिटी स्कैन मशीन से अब तक 771 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है।

इस संबंध में कबीरधाम के जिला पंचायत सदस्य श्री लोकचंद साहू ने बताया कि पहले कवर्धा में किसी की आकस्मिक दुर्घटना हो जाती थी तो सिटी स्कैन के अभाव में उसकी तुरंत जांच ना होने से पूर्ण उपचार प्राप्त नहीं हो पाता था, चिकित्सक भी मजबूर होकर मरीज को रायपुर या दुर्ग जैसे बड़े शहरों के लिए रिफर कर दिया करते थे।जिससे समय और धन दोनों की भारी हानि होती थी। अब सिटी स्कैन की सुविधा होने से लोगों को जिले में ही उपचार संभव हो पाता है।

कवर्धा के लघान गांव के निवासी त्रिलोक चंद्रवंशी ने बताया की जब सिटी स्कैन सुविधा नहीं थी तो हमें इलाज के लिए रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर जैसे बड़े शहरों को जाना पड़ता था, वहां रहने और खाने की समस्या के साथ बहुत महंगे सिटी स्कैन जांच को कराना पड़ता था। जिससे कोई आकस्मिक घटना हो जाने पर हम पर बहुत ज्यादा आर्थिक बोझ पड़ जाता था, इलाज में कई लोगों को अपनी पूरी संपत्ति तक लगानी पड़ जाती थी। अब उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सहयोग से जिला अस्पताल में ही अत्याधुनिक जांच एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रहीं हैं साथ ही अगर रायपुर जैसे बड़े शहर में उपचार कराना होता भी है तो कवर्धा सदन में निःशुल्क रहने और खाने की व्यवस्था भी हो जाती है। जिसके लिए हम शासन और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के आभारी हैं।

उल्लेखनीय है कि 25 जुलाई 2025 को इस सुविधा का शुभारंभ जिला अस्पताल कवर्धा में अब तक 771 मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है। जिससे जिले के गरीब, मध्यमवर्गीय, जरूरतमंद मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही जिला अस्पताल में आधुनिक इंट्रीकेटेड पब्लिक हेल्थ लैब, ब्लड बैंक, ओटी में ऑनलाइन पावर बैकअप की स्थापना, 38 चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है। इसके अतिरिक्त 16.63 करोड़ की लागत के क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण के साथ जिला चिकित्सालय की क्षमता 100 बिस्तर से बढ़ाकर 220 बिस्तर की जा रही है और यहां की सुविधाएं बढ़ाने के लिए 258 पदों की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में प्रतिमाह निःशुल्क कैसर स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। अब कवर्धा के लोगों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा 11 दिसम्बर को मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन कर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु विशेष सौगात दी जाएगी।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement