Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - चार दिवसीय प्रशिक्षण से गांव-गांव में पानी रोकने बन रही : मोर गांव मोर पानी महा अभियान में बूंद-बूंद पानी बचाने,गांव को हरा-भरा बनाने हो रहा प्रयास

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Jun 5, 2025 / Post views : 219

मोर गांव मोर पानी महा अभियान में बूंद-बूंद पानी बचाने,गांव को हरा-भरा बनाने हो रहा प्रयास

चार दिवसीय प्रशिक्षण से गांव-गांव में पानी रोकने बन रही रणनीति

जिले के सभी सरपंच,सचिव रोजगार सहायक,समूह के सदस्यो सहित जनप्रतिनिधियों का रहा प्रशिक्षण

कवर्धा, 05 जून 2025। कबीरधाम जिले के सभी 471 ग्राम पंचायतो के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आवास मित्र, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्व सहायता समूह की दीदीयो एवं ग्राम संगठन के सदस्यो जनपद प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के मैदानी कर्मचारियों का प्रशिक्षण गत दो दिनों से क्लस्टर लेवल पर दिया जा रहा है। सभी ग्राम पंचायतों का 16 क्लस्टर में 4 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान स्थानीय स्तर पर पानी रोकने के विभिन्न उपायों पर जानकारी दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मोर गांव मोर पानी महा अभियान में जन भागीदारी बढ़ाते हुए सफल बनाना है।गांव में रहने वाले स्थानीय व्यक्तियों को भू-जल स्तर एवं जल संरक्षण के लिए जागरूक करना।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि 24 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा पूरे प्रदेश में मोर गांव मोर पानी महा अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा ऋतु में घटते भू-जल स्तर को बढ़ाना, जल संरक्षण करना एवं साल भर अपने खेती किसानी के लिए पानी को संरक्षित करना लक्ष्य है। कलेक्टर श्री वर्मा ने आगे बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से जीआईएस बेस्ड नई तकनीक के आधार पर जल संरचनाओं के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। सभी ग्राम पंचायतों भवन के बाहर गत वर्ष एवं इस वर्ष के भू-जल स्तर को लिखा गया है ताकि ग्रामीण स्वयं घटते जल स्तर को बेहतर तरीके से समझ सके। जिला प्रशासन प्रयासरत है कि वर्षा के दौरान पूरे जिले में जल संरक्षण अच्छे से हो सके। इसी के साथ 5 जून से एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 अंतर्गत जिले के सभी क्षेत्र में बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने प्रशिक्षण पर जानकारी देते हुए बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण प्रकृति से होने वाली समस्या सभी तक पहुंचाई जा रही है। अत्यधिक गर्मी कारण वासमीकरण अधिक होने से तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों का सुख जाना तथा मौसम चक्र में बदलाव सभी महसूस कर रहे हैं।सोख्ता गड्ढा, तालाब बनाना अमृत सरोवर एवं रेन रेनवाटर हार्वेस्टिंग जैसे जल संरक्षण के प्रमुख साधनों को प्रशिक्षण के माध्यम से सभी तक पहुंचा रहे है। जनपद पंचायत कवर्धा,बोड़ला, स.लोहारा एवं पंडरिया में 4-4 क्लस्टर निर्धारित है। सभी क्लस्टरों में प्रशिक्षण हो रहा है जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं शासकीय अमले प्रशिक्षित हो रहे हैं।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement