Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़- प्रख्यात अन्तर्राष्ट्रीय गायक हंसराज रघुवंशी आ रहे हैं ध : प्रख्यात अन्तर्राष्ट्रीय गायक हंसराज रघुवंशी आ रहे हैं धर्मनगरी कवर्धा के भोरमदेव महोत्सव में

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Mar 19, 2025 / Post views : 700

प्रख्यात अन्तर्राष्ट्रीय गायक हंसराज रघुवंशी आ रहे हैं धर्मनगरी कवर्धा के भोरमदेव महोत्सव में

कवर्धा, 19 मार्च 2025| प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला भोरमदेव महोत्सव इस बार अन्तर्राष्ट्रीय गायक हंसराज रघुवंशी की ऐतिहासिक प्रस्तुति से सारे कबीरधाम जिले को भक्तिभाव की अमृतधारा में प्रवाहित करने वाला है । विदित हो कि 26 मार्च को प्रख्यात भजन गायक हंसराज रघुवंशी जी अपनी सम्पूर्ण टीम के साथ अपने लोकप्रिय भजनों की सुरमय धारा भोरमदेव महोत्सव में प्रवाहित करेंगे ।

कवर्धा विधानसभा के स्थानीय विधायक व राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का कहना है कि बरसों बाद हम फिर से भोरमदेव महोत्सव के गौरव को पुनर्स्थापित करने का प्रयास भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट के माध्यम से करने जा रहे हैं।कवर्धा के जनमानस का धार्मिक व आध्यात्मिक भाव का ध्यान रखते हुए एक वृहद भव्य आयोजन को साकारित करने के लिए हम सब प्रणबद्ध हैं।

भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट व जिला प्रशासन कबीरधाम स्थानीय विधायक विजय शर्मा के मार्गदर्शन में महोत्सव की तैयारियों को जोर-शोर से कर रहा है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा का कहना है कि इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में जिले की जनता व विशेषकर श्रद्धालु भक्ति की अलौकिक छटा का अनुभव कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कबीरधाम जिले में आयोजित होने वाले दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव की तैयारी जोरो-शोरों से की जा रही है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक पुरातात्विक और जन आस्था के केन्द्र बाबा भोरमदेव के मेला स्थल प्रांगण में किया जाएगा। भोरमदेव महोत्सव के प्रथम दिन 26 मार्च को "मेरा बोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी, वो भोलेनाथ रे, वो शंभूनाथ रे..." "युग रामराज का आ गया, शुभ दिन ये आज का आ गया..." "ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने, सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया..."लागी मेरी तेरे संग लगी ओ शंकरा, लागी मेरी प्रीत तेरे संग मेरे शंकरा..." व शिव कैलाशों के वासी-- जैसे अत्यंत लोकप्रिय भजनों के प्रख्यात भजन गायक हंसराज रघुवंशी अपने भजनों की भव्य प्रस्तुति देंगे। भोरमदेव महोत्सव को इस वर्ष और भी भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन और भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव महोत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का प्रतीक है, और हम चाहते हैं कि इस आयोजन को और भी भव्य बनाया जाए।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि 26 और 27 मार्च को होने वाला यह दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और धार्मिक आस्था का अद्वितीय संगम होगा। इस महोत्सव के पहले दिन, 26 मार्च को, अन्तर्राष्ट्रीय गायक हंसराज रघुवंशी की भव्य भजन प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। उनके द्वारा भोलेनाथ और महाकाल के भव्य भजन प्रस्तुत किए जाएंगे, जो महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं के दिलों में भक्ति का गहरा एहसास पैदा करेंगे।

विदित हो कि इन दिनो वैश्विक स्तर पर भोलेनाथ के भजन गायन में हंसराज रघुवंशी सबसे शीर्षतम गायकों में एक है। उनके भजनों की मधुरता से महोत्सव में भव्यता का अभूतपूर्व अहसास होगा। रघुवंशी जी का संगीत वाणी और भक्ति की अद्भुत शक्ति से भरा होगा, जो महोत्सव के समस्त श्रद्धालुओं को एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगा।

भोरमदेव महोत्सव में छत्तीसगढ़ सुप्रसिद्ध कलाकारो द्वारा पारंपरिक कला, संस्कृति और लोकनृत्य की भी प्रस्तुति दी जाएगी। इस आयोजन में कबीरधाम जिले के कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें पारंपरिक बैगा नृत्य, गीत, नाट्य प्रस्तुति और अन्य कला रूप शामिल होंगे। इस दौरान स्थानीय कलाकार अपनी कला से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित करेंगे और श्रद्धालुओं का मनमोहित करेंगे।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन और भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम को भव्य और समृद्ध बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। आयोजन स्थल की सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और समस्त व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की भव्य स्तर पर तैयारी की जा रही है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement