कवर्धा न्यूज़ - जिला कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्री लखनदास मानि : जिला कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्री लखनदास मानिकपुरी को दी गई भावभीनी विदाई
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, May 30, 2025 / Post views : 214
जिला कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्री लखनदास मानिकपुरी को दी गई भावभीनी विदाई
कवर्धा, 30 मई 2025। जिला कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्री लखनदास मानिकपुरी को आज उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के बाद भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में डिप्टी कलेक्टर श्री आर.बी. देवांगन ने श्री मानिकपुरी को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया। श्री लखनदास मानिकपुरी ने 1983 को भृत्य के पद पर कार्यालय कलेक्टोरेट राजनांदगांव में नियुक्ति प्राप्त की थी। अपने 42 साल 04 माह के करियर में उन्होंने महत्वपूर्ण शाखाओं में कार्य किया।
सहायक ग्रेड-02 श्री लखनदास मानिकपुरी अपनी जिम्मेदारियों को और भी उत्साह और समर्पण के साथ निभाया। उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने न केवल अपने विभागीय कार्यों को पूरी ईमानदारी और मेहनत से अंजाम दिया, बल्कि सहकर्मियों के साथ अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और सहयोग भावना से भी सभी का दिल जीता। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। विदाई समारोह में आयोजित कार्यक्रम में उनके समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना की गई, और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। श्री मानिकपुरी ने भी अपने सहकर्मियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिला कार्यालय में बिताए गए समय की हमेशा याद रहेगी। समारोह के अंत में अधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि श्री मानिकपुरी का योगदान जिला कार्यालय के कार्य में हमेशा एक प्रेरणा के रूप में रहेगा।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन