Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

kawardha news - कबीरधाम में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान का हुआ शुभ : पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है :— उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है :— उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

हर पौधा मां के प्रति श्रद्धा और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा है:— स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल

कबीरधाम में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ महाअभियान का शुभारंभ, 5.47 लाख पौधों का होगा रोपण

कबीरधाम में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान का हुआ शुभारंभ

कवर्धा, 25 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा और पर्यावरण के प्रति उनकी दूरदृष्टि को साकार करते हुए आज कबीरधाम जिले में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ पूरे जिले में एक साथ किया गया। यह अभियान 25 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत जिले में कुल 5.47 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

इस महाअभियान का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कवर्धा विकासखंड के ग्राम पँचायत जिंदा औऱ जिला अस्पताल के मैदान में छायादार पौधा रोपण कर किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, यह हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। जिस तरह हम मां की सेवा करते हैं, उसी भावना से एक पौधा लगाकर धरती माता को समर्पित करें।” उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेशभर में हरित क्रांति की दिशा में ठोस कार्य कर रही है, और कबीरधाम जिले की यह सहभागिता अत्यंत प्रेरणादायक है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि “हर पौधा केवल ऑक्सीजन का स्रोत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार है। यह अभियान मां के प्रति श्रद्धा और समाज के प्रति ज़िम्मेदारी का प्रतीक है।” उन्होंने अभियान में सम्मिलित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेशर पटेल, सीजीएमएससी के चेयरमैन श्री दीपक महसके, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।

5.47 लाख पौधों का लक्ष्य, जिले के चारों विकासखंडों में चल रहा महाअभियान

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जानकारी दी कि महाअभियान के अंतर्गत जिले में कुल 5,47,112 पौधे रोपे जाएंगे, जिनमें 4,67,000 पौधे ग्राम पंचायतों में तथा 80,112 पौधे शैक्षणिक संस्थानों में लगाए जाएंगे।

विकासखंडवार लक्ष्य इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं:-

बोड़ला विकासखंड – 1,39,600 पौधे

पंडरिया विकासखंड – 1,67,058 पौधे

कवर्धा विकासखंड – 1,18,361 पौधे

सहसपुर लोहारा विकासखंड – 1,22,093 पौधे

प्रत्येक विकासखंड में चार-चार क्लस्टर बनाकर अभियान की कार्ययोजना तैयार की गई है। पौधों की आपूर्ति के लिए लालपुरकला, खुटू, मोहतराखुर्द, कुई, खाम्ही, रनजीतपुर, चंदैनी सलिहा और सहसपुर लोहारा की नर्सरियों को चिन्हांकित किया गया है।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए जिला पंचायत , वन विभाग, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी, कृषि, सहकारिता एवं आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement