Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़-297 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और सुगम्य केन : दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने अनुकरणीय कदम

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Aug 8, 2025 / Post views : 205

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने अनुकरणीय कदम

297 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और सुगम्य केन वितरित

जरूरतमंदों का योजनाओं का लाभ दिलाना शासन की प्राथमिकता का कार्य - उप मुख्यमंत्री श्री साव

मुंगेली, 08 अगस्त 2025// दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और समाज कल्याण विभाग के समन्वय से जिले में अनुकरणीय कदम उठाया गया है। इसी क्रम में लोरमी स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीनों विकासखण्डों में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से जिले में 297 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और सुगम्य केन वितरित किया गया है। लोरमी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, एसईसीएल के जीएम, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, जिपं उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर, जनपद पंचायत लोरमी अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि जिले में इस कार्यक्रम के माध्यम से 297 दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और सुगम्य केन वितरित किया गया है। आज से सभी चलने-फिरने में सक्षम हो पाएंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जरूरतमंदों का योजनाओं का लाभ दिलाना शासन की प्राथमिकता का कार्य है। उन्होंने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और समाज कल्याण विभाग को दिव्यांगजनों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आने वाले समय में कृत्रिम अंग भी प्रदान किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ के तहत लोगों को गाय की सेवा, संरक्षण करने के लिए कहा। उन्होंने सभी लोगों को अभियान में सहभागी बनने की अपील की। साथ ही जनप्रतिनिधियों को इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आमजनों से आह्वान किया कि गौ माता की चिंता करते हुए गाय के संरक्षण और सेवा के लिए कार्य करें।

कलेक्टर ने कहा कि केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री श्री साव के प्रयासों से इतनी बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और सुगम्य केन मिला है, जिले के लिए बहुत बड़ी बात है, यह बहुत पुरानी मांग थी, जो अब जाकर पूरी हो रही है। दिव्यांगजनों को चलने-फिरने सहित जो समस्या होती है, इससे उन्हें अब राहत मिलेगी। कलेक्टर ने केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री का आभार जताया। दिव्यांगजन कई क्षेत्रों में स्वयं में सक्षम होते हैं। उन्होंने एक स्थानीय दिव्यांग छात्र का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे उसने 76 प्रतिशत अंक लाकर 12वीं पास की और अब जोधपुर में पढ़ाई कर रहा है और आगे चलकर कलेक्टर बनना चाहता है। उन्होंने दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार स्वरोजगार या पढ़ाई के लिए ऋण उपलब्ध कराए जाने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जुनून और दृढ़ता से सफलता आसान होगी। स्वयं को कभी कमजोर ना समझें, सशक्त और मजबूत रहते हुए आगे बढ़ें। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मिलने से दैनिक दिनचर्या सहित अन्य कार्यों में राहत मिलेगी।

विभिन्न हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

कार्यक्रम में पीएम आवास योजनांतर्गत 05 लोगों को आवास स्वीकृति पत्र, 05 समूहों को चक्रीय निधि के तहत 15-15 हजार रूपए व 05 समूहों को सामुदायिक निवेश कोष के तहत 60-60 हजार रूपए का चेक, 10 लोगों को पेंशन स्वीकृति आदेश, 04 समूहों को 10 लाख 50 हजार रूपए का ऋण, 03 को राशनकार्ड, 03 को आयुष्मान कार्ड, 05 को नोनी सुरक्षा योजना का बाण्ड पेपर, 10 किसानों को अरहर बीज मिनी किट, 05 दिव्यांग विद्यार्थियों को एम.आर.किट, छड़ी, वाकर, थैर्पिक किट और 10 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया।

क्रमांक//08-41// सुजीत कुमार सिंह//फोटो

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement