Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -अमलीडीह की सरपंच खेलियाबाई पटेल को 15 अगस्त को दिल्ली मे : सरपंच ने उपमुख्यंत्री श्री शर्मा के प्रति आभार जताते हुए कहा- ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से ग्राम अमलीडीह को अवसर मिल

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Aug 11, 2025 / Post views : 180

अमलीडीह की सरपंच खेलियाबाई पटेल को 15 अगस्त को दिल्ली में विशेष अतिथि का बुलावा

सरपंच ने उपमुख्यंत्री श्री शर्मा के प्रति आभार जताते हुए कहा- ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से ग्राम अमलीडीह को अवसर मिल रहा है

कवर्धा, 11 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत अमलीडीह की सरपंच श्रीमती खेलिया बाई पटेल ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर न केवल अपने पंचायत का बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके इसी उल्लेखनीय योगदान के चलते उन्हें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिसव 15 अगस्त 2025 को दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विशेष कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह गौरवपूर्ण अवसर अमलीडीह पंचायत ही नहीं, बल्कि पूरे कबीरधाम के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि जिले में इस कार्यक्रम में बुलावा पाने वाली वह एकमात्र सरपंच हैं।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत श्रीमती खेलियाबाई पटेल ने अपने पंचायत में स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देते हुए घर-घर कचरा संग्रहण, सामुदायिक शौचालयों का नियमित उपयोग, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण और अन्य स्वच्छता गतिविधियों में लोगों को सक्रिय रूप से जोड़ा। उन्होंने गांव में कचरा निस्तारण की ठोस व्यवस्था लागू कराई, सफाईकर्मियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया और ग्रामीणों में निरंतर जागरूकता अभियान चलाकर साफ-सफाई की आदत को जीवनशैली का हिस्सा बनाया। उनके प्रयासों से गांव की गलियां स्वच्छ, नालियां साफ और सार्वजनिक स्थान गंदगी से मुक्त हो गए हैं। आज अमलीडीह का नाम स्वच्छता के मामले में आदर्श पंचायतों में लिया जाता है।

इस उपलब्धि में जिले के सरपंच श्रीमती पटेल ने उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा का भी विशेष योगदान है, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से पंचायत को लगातार स्वच्छता गतिविधियों को बढ़ावा देने का अवसर मिला। यह गर्व की बात है कि डिप्टी सीएम के क्षेत्र से पूरे जिले में सिर्फ एक सरपंच श्रीमती खेलियाबाई पटेल को प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के लिए आमन्त्रण मिला है। महिला सरपंच ने कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत श्री अजय त्रिपाठी के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रशासन की सजगता और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से ग्राम अमलीडीह को अवसर मिल रहा है।

गांव के लोगों और जिले के नागरिकों ने इस उपलब्धि पर अपार खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे कबीरधाम जिले का सम्मान है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement