Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं का शासन स्तर पर समय पर कंप्लायंस भेज : मुख्यमंत्री घोषणाओं का पालन प्राथमिकता से करें – कलेक्टर गोपाल वर्मा

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Sep 2, 2025 / Post views : 165

मुख्यमंत्री घोषणाओं का पालन प्राथमिकता से करें – कलेक्टर गोपाल वर्मा

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं का शासन स्तर पर समय पर कंप्लायंस भेजने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में विभागवार की योजनाओं की समीक्षा, प्रगति लाने के दिए निर्देश

कवर्धा, 2 सितंबर 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं का पालन प्राथमिकता से किया जाए और शासन स्तर पर कंप्लायंस समय पर भेजा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर विलंब नहीं किया जाना चाहिए। बैठक में कलेक्टर ने सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम दलदली में आयोजित समाधान शिविर और पंडरिया में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की और प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अजय कुमार त्रिपाठी, अपर कलेक्टर डॉ मोनिका कौडों, श्री विनय पोयाम, श्री पैकरा, सर्व एसडीएम, तहसीलदार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि घोषणाओं पर तत्काल अमल होना चाहिए, ताकि योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ आम जनता को समय पर मिल सके। उल्लेखनीय है कि प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 6 मई को कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखण्ड के दुर्गम ग्राम दलदली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। इनमें छीरपानी जलाशय से कुसुमघटा जल प्रदाय योजना के लिए 123 करोड़ रुपये की स्वीकृति शामिल है, जिससे 66 ग्रामों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। वहीं रामपुर-ठाठापुर-दशरंगपुर-सुतियापाठ जल प्रदाय योजना हेतु 78 करोड़ 45 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे 54 ग्रामों के लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा 6 जुलाई को पंडरिया के स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर मुख्यमंत्री ने रणवीरपुर में नवीन उप तहसील, बिरेंद्र नगर में आगामी शिक्षा सत्र से महाविद्यालय, पंडरिया में 250 सीटर नालंदा परिसर, कुण्डा महाविद्यालय के लिए नवीन भवन, पंडरिया नगर पालिका के नवीन भवन निर्माण एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 130-ए के विशेषरा नाला से हरिनाला तिराहा तक 2.1 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं 4-लेन उन्नयन की घोषणा की थी।

कलेक्टर श्री वर्मा ने बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आदि कर्मयोगी अभियान, मिनी स्टेडियम, पुल-पुलिया, सड़कों और आंगनबाड़ी भवनों से जुड़े कार्यों की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राथमिकता वाली योजनाओं को तय समयसीमा में धरातल पर उतारा जाए, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों की प्रगति की सतत निगरानी की जाएगी और यदि किसी स्तर पर कोताही पाई जाती है तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि जिले में विकास और जनकल्याण से जुड़ी घोषणाओं के कार्यान्वयन की रफ्तार तेज करने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि जनता को जल्द से जल्द इनका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement