मुंगेली न्यूज़ -सहकारी समितियों में भरपूर खाद, किसानों को मिली बड़ी राहत : सहकारी समितियों में भरपूर खाद, किसानों को मिली बड़ी राहत
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jul 28, 2025 / Post views : 175
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
सहकारी समितियों में भरपूर खाद, किसानों को मिली बड़ी राहत
मुंगेली 28 जुलाई 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के प्रभावी मार्गदर्शन में जिले की सहकारी समितियाँ अब किसानों की खाद संबंधी आवश्यकताओं को पूरी क्षमता से पूरा कर रही हैं। सहकारी समितियों में डीएपी, राखड़, यूरिया, पोटाश जैसे प्रमुख उर्वरक न केवल भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं, बल्कि किसानों को इन्हें सहजता से प्राप्त करने की सुविधा भी दी जा रही है, इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।
पथरिया विकासखण्ड के ग्राम भटगॉव के किसान अमित कुमार साहू ने बताया कि सहकारी समिति से खाद खरीदने के लिए तत्काल भुगतान नहीं करना पड़ता, जो हमारे जैसे सीमांत किसानों के लिए बड़ी राहत है। वहीं कृषि केन्द्रों पर भुगतान तुरंत करना होता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि समिति से केसीसी के तहत ऋण पर छूट भी मिल जाती है, जिससे खेती की लागत में काफी राहत मिलती है। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी तरह गॉव के ही किसान गोकुल राम साहू ने बताया कि हमें बाहर से खाद लाने की आवश्यकता नहीं है। समिति में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने किसानों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता के लिए मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया।
क्रमांक//07-105// सुजीत कुमार सिंह//फोटो
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन