Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़-सरपंचों,सचिवों और पटवारियों को गौ सेवा एवं संरक्षण के लि : गौ सेवा संकल्प अभियान: सरपंचों,सचिवों और पटवारियों को गौ सेवा एवं संरक्षण के लिए दिया गया प्रशिक्षण

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Aug 8, 2025 / Post views : 318

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

गौ सेवा संकल्प अभियान: सरपंचों,सचिवों और पटवारियों को गौ सेवा एवं संरक्षण के लिए दिया गया प्रशिक्षण

मुंगेली, 05 अगस्त 2025// सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती जनहानि और पशुहानि की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेसहारा एवं सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों के बेहतर प्रबंधन, सेवा और संरक्षण को सुदृढ़ करना है। इसी कड़ी में मुंगेली विकासखण्ड के सरपंचों, सचिवों और पटवारियों को गौ सेवा एवं संरक्षण के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान आवारा पशुओं की समस्या के संभावित निदान और गाय गोद लेने पर चर्चा की गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कहा कि गौ सेवा पवित्र कार्य है। इससे मन को शांति व तनाव से मुक्ति मिलती है। गौ सेवा संकल्प अभियान न केवल पशु कल्याण को बढ़ावा देगा, बल्कि समाज में सह-अस्तित्व और दायित्व बोध की भावना को भी मजबूत करेगा। उन्होंने सभी सरपंचों, सचिवों और पटवारियों को गंभीरता से प्रशिक्षण को लेते हुए गौ सेवा करने की बात कही। जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने घुमंतू मवेशियों को चिन्हांकित कर ईअर टैगिंग करने, युवा, बुजुर्गों एवं आम लोगों को अभियान से जोड़ने तथा गौ सेवा के प्रति जागरूक करने कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय ने कहा कि गौ सेवा बहुत ही पुण्य का काम है। हम सभी को गौ सेवा के लिए बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। गौ सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आवारा पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाएं, यातायात में बाधा, जनहानि आदि में निश्चित ही कमी आएगी। कार्यशाला के समापन में गौ माता की सेवा करने, मवेशी को खुले में नहीं छोड़ने, सड़क पर मवेशी मिलने पर किनारे हटाने के साथ ही अपने माता-पिता, मित्रों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को गौ सेवा के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. आर.एम. त्रिपाठी, उप संचालक पंचायत सुश्री भूमिका देसाई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

क्रमांक//08-38// सुजीत कुमार सिंह//फोटो 05 से 06

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement