Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - धमकी, मजगांव और कुई समाधान शिविरों में 43 हितग्राहियों : सुशासन तिहार 2025ः समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान बना बदलाव की मिसाल

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, May 8, 2025 / Post views : 198

सुशासन तिहार 2025ः समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान बना बदलाव की मिसाल

धमकी, मजगांव और कुई समाधान शिविरों में 43 हितग्राहियों को मिला पेंशन स्वीकृति पत्र

कवर्धा, 08 मई 2025। छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर जनसेवा की एक अनूठी पहल बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान ने शासन और आम जनता के बीच की दूरी को पाटते हुए सीधे ज़मीनी स्तर पर राहत पहुँचाने का कार्य कर रही है। ग्राम धमकी, मजगांव और कुई में आयोजित समाधान शिविरों में सामाजिक सहायता योजनाओं के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा कुल 43 वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें से 16 हितग्राहियों को धमकी, 18 हितग्राहियों को मजगांव और 09 हितग्राहियों को कुई शिविर में स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। वर्षों से सहायता की प्रतीक्षा कर रहे इन लोगों के चेहरों पर अब राहत और उम्मीद की झलक स्पष्ट दिखाई देती है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि ग्रामीण अंचलों में रह रहे प्रत्येक पात्र नागरिक को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिले। समाधान शिविरों की अवधारणा इसी सोच का परिणाम है, जहाँ समस्याओं का त्वरित समाधान और योजनाओं का तुरंत क्रियान्वयन प्राथमिकता है। सुशासन तिहार सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह राज्य सरकार की जवाबदेही, पारदर्शिता और संवेदनशील शासन व्यवस्था का साक्षात उदाहरण है। मुख्यमंत्री की यह पहल, शासन को लोगों के द्वार तक ले जाने का सफल प्रयास साबित हो रही है। जहाँ ग्रामीण अंचलों में बगैर किसी जटिल प्रक्रिया के आमजन को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाले वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि सुशासन तिहार में आवेदन करने से उनके समस्या का त्वरित निराकरण हुआ है। समाधान शिविर की मदद से पेंशन की पात्रता सूची में शामिल हो चुकी हैं।आज स्वकृति पत्र प्रदान किया गया है, ये कागज़ नहीं, हमारे लिए सम्मान और आत्मनिर्भरता की चिट्ठी है। उन्होंने कहा अब हर महीने कुछ आर्थिक सहारा मिलेगा, जिससे दवाई और राशन के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement