Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़-ग्राम सभा आयोजित करने के लिए कलेक्टर कबीरधाम ने जारी किए : 2 अक्टूबर को जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं आश्रित ग्रामों में आयोजित होगी ग्राम सभा

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Sep 28, 2025 / Post views : 146

2 अक्टूबर को जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं आश्रित ग्रामों में आयोजित होगी ग्राम सभा

ग्राम सभा आयोजित करने के लिए कलेक्टर कबीरधाम ने जारी किए आदेश

महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों सहित अन्य विषयों पर ग्रामीण करेंगे चर्चा

कवर्धा 28 सितंबर 2025। कबीरधाम जिले के चारों विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं आश्रित ग्रामों में 2 अक्टूबर 2025 को ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा द्वारा जारी किए गए हैं। ग्राम सभा में ग्रामीण अपने ग्राम पंचायत द्वारा विगत तिमाही में किये गए आय-व्यय की समीक्षा करेंगे। पिछले वर्ष विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्यों के नाम, प्राप्त राशि, स्वीकृत राशि,व्यय हुए राशि एवं कार्य की अध्यतन स्थिति पर ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी।इसके साथ ही सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं की जानकारी, जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए पंचायत द्वारा वितरित खाद्यान्न एवं लाभान्वितों के नामो का वाचन, जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों के लंबित, निराकृत एवं वितरित प्रमाण पत्रों की जानकारी भी ग्राम सभा को दी जाएगी। साथ ही मौसमी बीमारियों के निदान एवं निवारण पर चर्चा करना एवं उससे निपटने चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन तथा जागरूकता फैलाना भी ग्राम सभा के विषय मे शामिल है।

महात्मा गांधी नरेगा योजना में ग्रामीण मिलकर बनायेगे अपने रोजगार के लिए कार्ययोजना

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत युक्तधार पोर्टल के माध्यम से आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्य योजना तैयार किया जाना है। ग्राम सभा के द्वारा महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत कार्यों की स्वीकृति हेतु जी.आई.एस आधारित कार्य योजना तैयार कर ग्राम सभा से अनुमोदन होगा। जिले में कृषि एवं उससे संबंधित गतिविधियों के लिए न्यूनतम 60% का प्रावधान किया गया है जिसके अनुसार भविष्य के कार्य मनरेगा से किये जा सकेंगे। वन अधिकार पत्रधारको की भूमि को कृषि योग्य बनाने, व्यक्तिगत हितग्राहियों के लिए आजीविका संवर्धन के अधिक से अधिक कार्यो ऐव अन्य कार्यों की पहचान कर युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से सभी का प्रस्ताव बनाया जाएगा। जिससे ग्राम पंचायत के भौगोलिक स्थिति, वाटरशेड के सिद्धांतों को लागू करते हुए गूगल अर्थ प्रो और भू-नक्शा सॉफ्टवेयर जैसे विभिन्न तकनीकी माध्यमों से प्लान तैयार होगा। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत में ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराये गए रोजगार के स्थिति की समीक्षा ग्राम सभा द्वारा की जाएगी।महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत किए जाने वाले संपूर्ण कार्यों की सूची का वाचन भी ग्राम सभा में होगा। सबकी योजना सबका विकास अंतर्गत ग्रामीणों द्वारा दिए सुझाव अनुसार श्रम बजट तैयार कर ग्राम पंचायत विकास प्लान में इसे समाहित करते हुए सेफ ऑफ प्रोजेक्ट का निर्माण होगा।

2 अक्टूबर के ग्राम सभा में भाग लेकर अपने गांव के विकास पर चर्चा करें ग्रामीण-सीईओ श्री अजय कुमार त्रिपाठी

ग्राम सभा के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 2 अक्टूबर के लिए प्रस्तावित ग्राम सभा की सूचना सभी ग्राम पंचायतो को जारी कर दी गई है।ग्राम सभा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ग्रामीण आपस में विचार करते हुए आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नई कार्य योजना को मंजूरी देंगे जिसके आधार पर कार्यों को स्वीकृत किया जाएगा। सभी ग्रामीणों से अपील की जाती है कि वह अपने ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं आश्रित ग्रामों में 2 अक्टूबर को होने वाले ग्राम सभा में अवश्य भाग ले और अपने गांव की आवश्यकता अनुसार शासकीय योजनाओं से किए जाने वाले कार्यों की पहचान करें जिससे कि उनके क्षेत्र का सही मायने में विकास हो सके।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement