कवर्धा न्यूज़ - भोरमदेव मंदिर के सर्वांगीण विकास हेतु राशि स्वीकृत करने : माननीय सांसद श्री संतोष पांडेय जी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री माननीय श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की मुलाकात, भोरमदेव मंदिर
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Mar 21, 2025 / Post views : 673
माननीय सांसद श्री संतोष पांडेय जी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री माननीय श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की मुलाकात, भोरमदेव मंदिर के सर्वांगीण विकास हेतु राशि स्वीकृत करने की मांग
कवर्धा - राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय श्री संतोष पांडेय जी ने आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के खजुराहो भोरमदेव मंदिर के विकास और उसे भव्य-दिव्य स्वरूप देने हेतु राशि आवंटित करने का निवेदन कर पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने देश एवं प्रदेश के लाखों भक्तों की आस्था अनुरूप भोरमदेव मंदिर में शेड निर्माण, मंदिर के रख-रखाव व विशेष मरम्मत कार्य सहित प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, लैंडस्कैपिंग व श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर अपनी मांगे रखी। जिसे माननीय मंत्री जी द्वारा जल्द ही स्वीकृति देने का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने मंत्री जी को भोरमदेव मंदिर में दर्शन करने हेतु पधारने का निमंत्रण दिया। जिसे मंत्री जी ने स्वीकार करते हुए जल्द ही मंदिर दर्शन हेतु अपनी इच्छा व्यक्त की।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन