Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - गालीगलौज एवं जान से मारने की धमकी की घटना घटित हुई थी। : गौरक्षा के नाम पर कुछ तथाकथित व्यक्तियों द्वारा एक युवक के साथ सार्वजनिक स्थान पर की गई मारपीट, गालीगलौज एवं जान से मार

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Jul 17, 2025 / Post views : 205

थाना सिटी कोतवाली, जिला कबीरधाम

दिनांक 17.07.2025

दिनांक 12.07.2025 को गौरक्षा के नाम पर कुछ तथाकथित व्यक्तियों द्वारा एक युवक के साथ सार्वजनिक स्थान पर की गई मारपीट, गालीगलौज एवं जान से मारने की धमकी की घटना घटित हुई थी।

उक्त घटना के संबंध में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 314/2025, धारा 115(2), 191(2), 191(3), 296, 331(6), 351(3) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विधिवत विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के स्पष्ट मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के सतत पर्यवेक्षण में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में नामजद आरोपियों सागर साहू एवं पूरन पाली को दिनांक 17.07.2025 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने कृत्य को स्वीकार करते हुए घटना में अन्य साथियों की भी संलिप्तता की जानकारी दी है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर कार्रवाई की जा रही है। आज दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

कबीरधाम पुलिस इस अवसर पर पुनः स्पष्ट और कड़ी चेतावनी जारी करती है कि :- कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति, संगठनों की आड़ में हिंसा या सामाजिक दबाव की राजनीति किसी भी रूप में स्वीकार नहीं की जाएगी। जो लोग यह मान बैठे हैं कि वे अपने संख्या बल या शोरगुल से कानून और प्रशासन को झुका सकते हैं, उन्हें यह जान लेना चाहिए कि ऐसे हर प्रयास को विधिसम्मत ढंग से कार्यवाही की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

जिला पुलिस आम नागरिकों, समाज के सभी वर्गों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अपील करती है कि—यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि, अपराध या कानून विरुद्ध कृत्य दिखाई दे, तो उसे अपने हाथ में लेने की बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस प्रत्येक सूचना पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करेगी। परंतु यदि कोई व्यक्ति कानून को स्वयं लागू करने का प्रयास करेगा, तो फिर वह स्वयं ही परिणामों के लिए उत्तरदायी होगा।

कबीरधाम पुलिस जिले की शांति, समरसता एवं विधि व्यवस्था की रक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की अराजकता, हिंसा अथवा सामाजिक तनाव को पैदा करने वाले तत्वों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के कठोर कार्रवाई करती रहेगी।

जिला पुलिस कबीरधाम

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement