जांजगीर चाम्पा -कुष्ठ निवारक संघ कात्रेनगर सोठी को मिला राज्य स्तरीय “ : अहिंसा और गौरक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान हेतु भारतीय कुष्ठ निवारक संघ कात्रेनगर सोठी को मिला राज्य स्तरीय “यति य
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Nov 6, 2025 / Post views : 128
समाचार
अहिंसा और गौरक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान हेतु भारतीय कुष्ठ निवारक संघ कात्रेनगर सोठी को मिला राज्य स्तरीय “यति यतनलाल सम्मान
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने दी बधाई और शुभकामनाएं
जांजगीर-चांपा 06 नवम्बर 2025/ जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि कात्रेनगर सोठी स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ को अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्योत्सव के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में वर्ष 2025 का यति यतनलाल सम्मान प्रदान किया गया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आश्रम परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय कुष्ठ निवारक संघ द्वारा किया जा रहा कार्य पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। यह सम्मान केवल संस्था के सेवाभाव का प्रतीक नहीं, बल्कि उन सभी सेवाभावियों के प्रयासों की सराहना भी है जो अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलकर सेवा कर रहे हैं।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि जिले के लिए यह सम्मान अत्यंत गौरव की बात है। आश्रम ने अपने सतत और निस्वार्थ प्रयासों से समाज में गौरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन