कवर्धा न्यूज़ - उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति श्रीमती रजनी दुबे ने किय : 13 दिसंबर को होने जा रहे नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन व निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Dec 6, 2025 / Post views : 136
उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति श्रीमती रजनी दुबे ने किया जिला न्यायालय कबीरधाम का निरीक्षण
13 दिसंबर को होने जा रहे नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन व निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
कवर्धा, 6 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति एवं पोर्टफोलियो जज, कबीरधाम श्रीमती रजनी दुबे द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय कबीरधाम का 06 दिसंबर को निरीक्षण किया गया।
न्यायमूर्ति श्रीमती रजनी दुबे ने इस दौरान जिला न्यायालय, कबीरधाम के प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया एवं उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को भवन के उचित रख-रखाव तथा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। न्यायमूर्ति श्रीमती रजनी दुबे द्वारा जिला न्यायालय कबीरधाम में निर्माणाधीन भवन व कैंटीन परिसर का भी निरीक्षण किया गया तथा लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर्स को निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। न्यायमूर्ति द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 13 दिसंबर 2025 के सफल आयोजन और अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण उक्त लोक अदालत में किए जाने के लिए न्यायिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी प्रदान किया गया। इस दौरान न्यायमूर्ति श्रीमती रजनी दुबे का स्वागत कबीरधाम के अधिवक्ताओं द्वारा किया गया तथा उनके द्वारा अधिवक्ताओं से चर्चा भी की गई। निरीक्षण के समय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के रजिस्ट्रार विजिलेंस श्री मंसूर अहमद उपस्थित
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन