Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़-जनदर्शन में कलेक्टर-एसपी ने सुनी आमजनों की मांगें एवं सम : बायोमेट्रिक अंगूठा निशान लेकर राशन नहीं देने की शिकायत पर जांच कर राशन दुकान संचालक पर एफआईआर के दिए निर्देश

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

जनदर्शन में कलेक्टर-एसपी ने सुनी आमजनों की मांगें एवं समस्याएं

बायोमेट्रिक अंगूठा निशान लेकर राशन नहीं देने की शिकायत पर जांच कर राशन दुकान संचालक पर एफआईआर के दिए निर्देश

मुंगेली, 12 अगस्त 2025// जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान लोरमी विकासखण्ड के ग्राम आछीडोंगरी के ग्रामीणों ने शिकायत कर बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक राजू साहू द्वारा बायोमेट्रिक अंगूठा निशान लेकर 03 माह का राशन नहीं दिया गया है। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्राप्त आवेदन की जांच कर दुकान संचालक पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

आंगनबाड़ी में गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं मिलने पर सीडीपीओ और सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश

मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम रींवापार के आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं मिलने तथा केन्द्र में मेन्यु के अनुसार भोजन नहीं बनाने संबंधी ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी श्री राजेन्द्र गेंदले और सेक्टर सुपरवाईजर श्रीमती अहिल्या कोशले को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला कार्यक्रम को दिए। जनदर्शन में आमजनों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। अधिकतर आवेदन आवास, शौचालय सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के संबंध में प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण के लिए आमजनों को आश्वस्त किया। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल मिला किसान को खाद, चेहरे में दिखी मुस्कान

जनदर्शन में पथरिया विकासखण्ड के ग्राम बमुरहाडीह के किसान प्रकाश राम साहू ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि उन्होंने सेवा सहकारी समिति भटगॉव में खाद के लिए मांग की, जिस पर प्रबंधक द्वारा खाद नहीं दिया जा रहा हैै। कलेक्टर ने इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए एआरसीएस श्री हितेश श्रीवास को खाद दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर प्रकाश राम साहू को तत्काल खाद प्रदान किया गया। इससे प्रकाश राम साहू के चेहरे में मुस्कान देखने को मिली। उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार जताया।

क्रमांक//08-57// सुजीत कुमार सिंह//फोटो 05 से

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement