जांजगीर चाम्पा-आदिम जाति विभाग के छात्रावासों में दाखिला संख्या और राश : प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाने के निर्देश, गांवों में जलापूर्ति व्यवस्था की होगी जिला पंचायत सदस्यों द्वारा जांच
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Nov 6, 2025 / Post views : 126
समाचार
जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक सम्पन्न
प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाने के निर्देश, गांवों में जलापूर्ति व्यवस्था की होगी जिला पंचायत सदस्यों द्वारा जांच
फ्लाई ऐश व स्लैगचुरी उपयोग की पर्यावरण अनुमति में पारदर्शिता, अनुपालन और निगरानी के कड़े उपायों के दिए निर्देश
आदिम जाति विभाग के छात्रावासों में दाखिला संख्या और राशि आबंटन की जाएगी जांच
सामान्य सभा की बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी के निर्देश
जांजगीर चांपा 06 नवम्बर 2025/ जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की सामान्य सभा की बैठक आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने की। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य श्री लोकेश राठौर, श्रीमती प्रियंका सिंह क्षत्री, सुश्री आशा साव, श्री राजकुमार साहू, श्रीमती प्रमिला साहू, श्रीमती बबीता रात्रे, श्री महादेव नेताम, श्रीमती प्रीति दिब्य, श्रीमती नेहा साहू, श्रीमती संतोषी सिंह रात्रे, श्रीमती उमा राठौर, श्रीमती शशिकला सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, उप संचालक श्री अभिमन्यु साहू एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में पूर्व बैठक में पारित प्रस्तावों के पालन प्रतिवेदन चर्चा की गई। बैठक में आदिम जाति विभाग के छात्रावासों की जानकारी, आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत बच्चों की स्थिति, एवं फ्लाई ऐश व स्लैगचुरी के उपयोग संबंधी पर्यावरण अनुमति प्रक्रिया की समीक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने कार्यों को गंभीरता से करें और निर्धारित समय सीमा में योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्हों�
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन