Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - जिले में वनभूमियों के चिन्हांकन और अभिलेख अद्यतन की कार : जिले में वनभूमियों के चिन्हांकन और अभिलेख अद्यतन की कार्यवाही तेज, 30 सितम्बर तक जियो-रेफरेंस फॉरेस्ट मैप तैयार करने का

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Jul 10, 2025 / Post views : 199

जिले में वनभूमियों के चिन्हांकन और अभिलेख अद्यतन की कार्यवाही तेज, 30 सितम्बर तक जियो-रेफरेंस फॉरेस्ट मैप तैयार करने का लक्ष्य

कवर्धा, 10 जुलाई 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार वनभूमियों के चिन्हांकन और राजस्व अभिलेखों के अद्यतन की प्रक्रिया को गति देने के लिए आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री बी. आर. देवांगन ने राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डिप्टी कलेक्टर श्री देवांगन ने कहा कि राज्य शासन एवं मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिले में वनभूमियों का संयुक्त रूप से सर्वेक्षण कर उन्हें स्पष्ट रूप से चिह्नित करने तथा अभिलेखीय रूप में दर्ज करने की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि यह कार्य जिला कलेक्टर एवं वनमण्डलाधिकारी के अधीक्षण में किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रपत्र-1 तैयार किया जाएगा, वहीं अधीनस्थ राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी प्रपत्र-2 एवं 3 की संयुक्त रूप से तैयारी करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि तैयार किए गए इन प्रपत्रों को ’भुइयाँ सॉफ्टवेयर’ एवं भू-नक्शों में समुचित रूप से अद्यतन किया जाएगा। इसके पश्चात सभी अद्यतन आंकड़ों के आधार पर जियो-रेफरेंस फॉरेस्ट मैप तैयार किया जाएगा, जिसकी अंतिम समय-सीमा 30 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।

डिप्टी कलेक्टर श्री देवांगन ने अब तक की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कुल 357 ग्रामों में से 217 ग्रामों का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। इस सर्वेक्षण के अंतर्गत कुल 3300 खसरों में 1934 खसरा नंबरों की सर्वे कर ली गई है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल लगभग 25 हजार राजस्व वन क्षेत्र में से 11847.54 रकबा का सर्वेक्षण कार्य पूरा किया जा चुका है। डिप्टी कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करें, ताकि तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण एवं सटीक अभिलेख अद्यतन एवं मानचित्र निर्माण का कार्य पूर्ण हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन से भूमि विवादों में कमी आएगी तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में भी पारदर्शिता आएगी। बैठक में जिले के वन परिक्षेत्र अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, भू अभिलेख अधीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement