Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - कबीरधाम के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया तिर : कबीरधाम के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया तिरंगा, पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह ने किया सम्मानित

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Apr 14, 2025 / Post views : 272

कबीरधाम के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया तिरंगा, पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह ने किया सम्मानित

खेल केवल शारीरिक शक्ति का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह अनुशासनए धैर्य और आत्मविश्वास का प्रतीक है-पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह

जिले के होनहार खिलाड़ियों ने नेपाल के पोखरा शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का परचम बुलंद किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी। पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह ने कहा कि इन युवाओं की मेहनत, समर्पण और लगन आज हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। इनकी उपलब्धि से न सिर्फ हमारा जिला, बल्कि पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन हुआ है। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक शक्ति का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह अनुशासनए धैर्य और आत्मविश्वास का प्रतीक है। हमारे जिले के युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर जो सफलता प्राप्त की है, वह यह दर्शाता है कि अगर संकल्प और सही मार्गदर्शन हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

सात देशों के बीच कबीरधाम के खिलाड़ियों का दबदबा

अंतरराष्ट्रीय संयुक्त भारतीय खेल संघ द्वारा 3 से 7 अप्रैल तक नेपाल के पोखरा में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत समेत पाकिस्तान, भूटान, वर्मा, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल जैसे कुल सात देशों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य के कबीरधाम जिले के चार खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। जिले के सूरज राजपूत ने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सात देशों के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए इंटरनेशनल मिस्टर ओवरऑल का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भी वे मिस्टर छत्तीसगढ़, सीनियर नेशनल बॉडीबिल्डिंग, और पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। सूरज राजपूत वर्तमान में कबीरधाम के “भारत हेल्थ क्लब“ में कोच की भूमिका में रहते हुए लगभग 50 खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं।

कवर्धा की पहली महिला वेटलिफ्टर दीपाली सोनी ने 76 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। इससे पहले वे राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी पदक जीत चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि से जिले की बेटियों को एक नई प्रेरणा मिली है। पुरुषों के 67 किलोग्राम वर्ग में सब-जूनियर श्रेणी के अभिषेक तिवारी ने वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वे पूर्व में स्कूल नेशनल गेम्स में भी पदक जीत चुके हैं। वहीं 14 वर्षीय अनुराग जांगड़े ने 109 किलोग्राम वर्ग में सब-जूनियर वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतकर भविष्य की एक बड़ी उम्मीद बनकर उभरे हैं। इन सभी खिलाड़ियों के प्रशिक्षक सूरज राजपूत हैं, जो वर्षों से खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार कर रहे हैं। उनका योगदान जिले के खेल विकास में अनुकरणीय है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement