Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

KAWARDHA NEWS -जंगल से जब्त हुई जुए की रकम : किस्मत के खिलाड़ी बने कबीरधाम पुलिस के शिकार — जंगल से जब्त हुई जुए की रकम

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Aug 16, 2025 / Post views : 266

जिला कबीरधाम (छ.ग.)

दिनांक – 16/08/2025

किस्मत के खिलाड़ी बने कबीरधाम पुलिस के शिकार — जंगल से जब्त हुई जुए की रकम

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में में थाना रेंगाखार पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के दिन शाम को जंगल के बीच चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश देकर आठ जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा।

दिनांक 15.08.2205 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोतिनपुर जंगल के अंदर कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी SI तरन दास दाहरिया के नेतृत्व में सउनि0 रोहित साहू हमराह साईबर टीम सउनि0 संजीव तिवारी, डीआरजी बल सउनि0 दिलीप सोनकर, की संयुक्त टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

जंगल के सुनसान इलाके में घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही कुछ जुआड़ी भाग खड़े हुए, लेकिन आठ जुआरी पुलिस के शिकंजे में आ गए। मौके पर पकड़े गए आरोपी —

1. संजय पिता मुरली अग्रवाल, उम्र 34 वर्ष, रेंगाखार, जिला कबीरधाम

2. चन्द्रदीप पिता रतीराम पाण्डोलत, उम्र 40 वर्ष, दमोह, थाना बिरसा, जिला बालाघाट (म.प्र.)

3. उमेश पिता रेकचंद अग्रवाल, उम्र 41 वर्ष, रेंगाखार, जिला कबीरधाम

4. परसराम पिता महाजन साहू, उम्र —, लोहारीडीह, जिला कबीरधाम

5. तेजलाल पिता मोहनलाल बढ़ई, उम्र 36 वर्ष, दमोह, थाना बिरसा, जिला बालाघाट (म.प्र.)

6. चुलेश पिता सालिक यादव, उम्र 30 वर्ष, साल्हेसवारा, जिला केसीजी

7. कौशिक पिता हरीशचन्द्र सरकार, उम्र 40 वर्ष, साल्हेसवारा, जिला केसीजी

8. मनीष सिंह पिता देवेन्द्र सिंह कल्चूपरी, उम्र 42 वर्ष, मानेगांव, थाना बिरसा, जिला बालाघाट (म.प्र.)

मौके से बरामदगी —

* नक़द राशि : ₹54,700

* मोबाइल फोन (8 नग, अनुमानित क़ीमत : ₹58,000)

* ताश की गड्डी व प्लास्टिक चटाई

व्यक्तिगत जब्ती विवरण (नक़द व मोबाइल अलग-अलग) —

* संजय अग्रवाल – ₹7,200 नगद + मोबाइल ₹7,000

* चन्द्रदीप पाण्डोलत – ₹6,800 नगद + मोबाइल ₹7,500

* उमेश अग्रवाल – ₹8,100 नगद + मोबाइल ₹7,000

* परसराम – ₹12,400 नगद + मोबाइल ₹7,500

* तेजलाल बढ़ई – ₹5,500 नगद + मोबाइल ₹6,300

* चुलेश यादव – ₹6,000 नगद + मोबाइल ₹6,800

* कौशिक सरकार – ₹4,800 नगद + मोबाइल ₹8,200

* मनीष सिंह कल्चूपरी – ₹4,900 नगद + मोबाइल ₹7,700

कुल ज़ब्ती : ₹54,700 (नक़द) + ₹58,000 (मोबाइल) = ₹1,12,700

जप्ती कार्यवाही दिनांक 15.08.2025 को शाम 17:30 बजे गवाहों की मौजूदगी में की गई। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। चूंकि मामला जमानतीय था, सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपियों को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना रेंगाखार में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि “स्वतंत्रता दिवस की शाम को भी कुछ लोग जुए के फड़ पर किस्मत आजमा रहे थे।

हमारी टीम ने समय रहते दबिश देकर इन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। नक़द राशि और मोबाइल सहित कुल ₹1.12 लाख की ज़ब्ती की गई है। इस तरह की सामाजिक बुराई के खिलाफ हमारी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।”

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement