Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - कबीरधाम पुलिस का सघन रात्रिकालीन विशेष अभियान – सुनसान : कबीरधाम पुलिस का सघन रात्रिकालीन विशेष अभियान – सुनसान इलाकों में शराब पीने वालों पर शिकंजा, अवैध चखना सेंटरों पर कसा का

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Apr 22, 2025 / Post views : 251

जिला कबीरधाम

कबीरधाम पुलिस का सघन रात्रिकालीन विशेष अभियान – सुनसान इलाकों में शराब पीने वालों पर शिकंजा, अवैध चखना सेंटरों पर कसा कानून का फंदा, दी गई अंतिम चेतावनी

कबीरधाम जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने तथा समाज में सुरक्षित व अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कबीरधाम पुलिस लगातार सतर्क और सक्रिय भूमिका में है। इसी क्रम में 21 अप्रैल 2025 की रात्रि एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसकी योजना पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के कुशल निर्देशन में बनाई गई। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल द्वारा समन्वय किया गया और इसका नेतृत्व कवर्धा एसडीओपी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर (डीएसपी) द्वारा किया गया।

पुलिस की डीआरजी और कोतवाली थाना तथा यातायात के बल की संयुक्त टीम ने रात के अंधेरे में उन इलाकों में दबिश दी, जहां आमतौर पर अवैध गतिविधियां पनपने की संभावना बनी रहती है। सुनसान स्थानों, खाली मैदानों, बगीचों और आउटर कॉलोनियों के आसपास विशेष निगरानी रखी गई।

कार्रवाई के दौरान कई ऐसे व्यक्तियों को पकड़ा गया जो सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पाए गए थे। उन्हें न केवल मौके से खदेड़ा गया, बल्कि कड़ी चेतावनी देते हुए उनके पहचान पत्र, गतिविधियाँ और पृष्ठभूमि की जानकारी भी ली गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार का आचरण न केवल गैरकानूनी है बल्कि सामाजिक शांति के लिए भी खतरा है।

इस अभियान में पुलिस ने उन तथाकथित ‘चखना सेंटरों’ पर भी नज़र रखी जो भोजनालय या जनरल दुकानों की आड़ में अवैध रूप से शराब सेवन का अड्डा बने हुए थे। टीम ने अनेक ऐसे प्रतिष्ठानों पर जाकर पूछताछ की और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनके द्वारा ग्राहकों को बैठाकर शराब पीने की सुविधा दी गई तो संबंधितों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई केवल एक दिन की नहीं, बल्कि एक व्यापक योजना का हिस्सा है। “कबीरधाम पुलिस की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा और सामाजिक शांति है। अवैध गतिविधियों के प्रति हमारी नीति ‘शून्य सहिष्णुता’ की है और इसी सिद्धांत पर हम आगे भी लगातार सघन अभियान चलाते रहेंगे।”

पुलिस का यह रुख किसी को डराने या प्रताड़ित करने के लिए नहीं, बल्कि समाज में अनुशासन और सुरक्षा की भावना को और अधिक सशक्त करने के लिए है। इस प्रकार की कार्रवाईयों से न केवल असामाजिक तत्वों में कानून का डर उत्पन्न होता है, बल्कि आम नागरिकों में भी पुलिस की सक्रियता और तत्परता का विश्वास जाग्रत होता है।

अभियान के बाद कई नागरिकों ने पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की और भरोसा जताया कि ऐसी कार्रवाइयों से युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी और अव्यवस्था फैलाने वालों को स्पष्ट संदेश मिलेगा कि अब जिले में अवैध गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है।

कबीरधाम पुलिस का यह ठोस कदम जिले को नशा मुक्त, अपराध मुक्त और सुरक्षित समाज की ओर ले जाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement