कवर्धा न्यूज़ - पुलिस चौकी पोंडी ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त और प्रभावी : अवैध शराब कारोबार पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jun 2, 2025 / Post views : 230
अवैध शराब कारोबार पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई
पुलिस चौकी पोंडी ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्यवाही की है।
02 जून 2025 को ग्राम सारंगपुर चौबट्टा के पास पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर छापा मार कर मिथुन यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 22 पौवा देसी शराब बरामद की गई। आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस या कागजात नहीं थे।
यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि अवैध शराब कारोबार करने वाले अपराधियों के लिए इस क्षेत्र में कोई जगह नहीं रहेगी। पुलिस ऐसी अवैध गतिविधियों पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई करती रहेगी और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस चौकी पोंडी एवं जिला पुलिस पूरी मजबूती से कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध मुक्त समाज के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता से अपील है कि वे ऐसे अपराधों की सूचना पुलिस को तुरंत दें ताकि अवैध शराब का कारोबार समाप्त किया जा सके। इस कार्यवाही में ASI संदीप चौबे एवं चौकी पोड़ी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन