युवाओं की कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण और जुझारूपन ही कबीरधाम जिले को ख : कबीरधाम पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभावान खिलाड़ियों को दी गई आर्थिक सहायता
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Jun 24, 2025 / Post views : 187
दिनांक 24 जून 2025
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभावान खिलाड़ियों को दी गई आर्थिक सहायता
राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ियों का चयन, पुलिस अधीक्षक ने बढ़ाया हौसला
युवाओं की कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण और जुझारूपन ही कबीरधाम जिले को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान दिला रहा है-पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस)
पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के चार होनहार खिलाड़ियों हिमेश दास मानिकपुरी, कृष सिन्हा, भावेश चंद्रवंशी एवं लक्ष्य लांझी को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। ये सभी खिलाड़ी उत्तरप्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर में 27 जून से 01 जुलाई 2025 तक आयोजित 33वीं जूनियर बेसबॉल राष्ट्रीय स्तरीय बालक-बालिका वर्ग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन बेसबॉल एमेच्योर फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, डीएसपी श्री सिद्धार्थ सिंह चौहार, एएसआई श्री रामाधार यादव, कोच श्री राजा जोशी सहित खिलाड़ीगण उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने कहा कि जिले के होनहार खिलाड़ी हमारी असली पहचान और भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। इन युवाओं की कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण और जुझारूपन ही कबीरधाम जिले को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान दिला रहा है। यह गर्व का विषय है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं। कबीरधाम पुलिस न केवल कानून व्यवस्था के प्रति उत्तरदायी है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी सदैव अग्रसर है। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना और उन्हें आवश्यक संसाधनों, मार्गदर्शन एवं आर्थिक सहयोग प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। हमारी कोशिश है कि जिले के प्रत्येक प्रतिभाशाली खिलाड़ी को ऐसा मंच मिलेए जहाँ से वह न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता की उड़ान भर सके। कबीरधाम पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों की ओर प्रेरित हों और जिले के साथ.साथ छत्तीसगढ़ राज्य को भी गौरवान्वित करें। पुलिस प्रशासन भविष्य में भी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु हरसंभव प्रयास करता रहेगा।
खिलाड़ि हिमेश दास मानिकपुरी, कृष सिन्हा, भावेश चंद्रवंशी एवं लक्ष्य लांझी ने पुलिस अधीक्षक श्री सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके इस सहयोग से हमारा आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा है। हम अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कोच श्री राजा जोशी ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालक व बालिका दोनों वर्ग की टीमें भाग लेंगी। बालक वर्ग में प्रयास स्पोर्ट्स एकेडमी कवर्धा के चार खिलाड़ियों सहित कुल 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो 25 जून को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होंगे।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) द्वारा लगातार जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे जिले में खेलों को नई दिशा मिल रही है।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन