: गौठान निर्माण में बड़े पैमाने पर हुआ भ्रष्टाचार
गौठान निर्माण में बड़े पैमाने पर हुआ भ्रष्टाचार
लोक सेवा न्यूज़ 24 रिपोर्टर । खैरझिटी।
भ्रष्टाचार एक ऐसा शब्द है जिसे आम से लेकर खास आदमी जानता है। शायद इन्ही शब्दों को लेकर हमारे राज नेता पार्टी के कार्यकर्ता मुद्दा बना कर बड़े जोर शोर से लोगो के बीच हल्ला बोल करते हैं। अधिकारी कर्मचारी भले ही भ्रष्टाचार को भद्दा शब्द मानते हो पर सच्चाई यही है। सरकार बदलने के साथ ही ये शब्द ढाक के तीन पात को चरितार्थ करने लग जाता है पिछली सरकार के समय आज सत्तासीन दल ने गौठान मामला को लेकर बड़ी बड़ी बातें कही थी। ये योजना लगभग सभी जगह भ्रष्टाचार की शिकार हुई हैं। इसी क्रम में पंचायत मांठपुर के आश्रित ग्राम भढ़गा जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत ग्राम परिसर जहां पर बियाबान जंगल के अलावा कुछ नहीं दिखाता है वहां पर एजेंसी के द्वारा गौठान निर्माण करा दिया गया। स्थल पर गौठान जैसी कोई बात नही है कुछ खाली इंट से बनाए गए टंकी सोलर सेट, पानी के लिए बोर खनन पर लकड़ी का खंभा गड़ा हुआ दिखाई देता है।
लाखों रुपए खर्च बता कर डकार दिये सरकार के पैसे
वहीं शेग्रीकेशन भवन और शौचालय निर्माण कार्य पर अनियमितता की बानगी देखते ही बनता है। गौठान निर्माण ही गलत स्थान पर चयन किया गया है केवल एजेंसी औरजनपद पंचायत पंडरिया के माठपुर का मामला अफसर सहित निर्माण एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत
अफसर घोर अनियमितता को अंजाम देने के लिए किए हैं। बड़े ही विडंबना है कि एक भी जानवर का पैर इस गौठान पर नही पड़ा होगा लाखों रुपए खर्च दर्शाकर डकार लिया गया है। समाचार संकलन भ्रमण पर आते जाते हमारे संवाददाता की नजर पड़ी तो सारी बाते सामने आई है। मुख्यकार्यपालन अधिकारी से पूछा गया तो जानकारी सही नहीं दे पा रहे हैं।
गलत निर्माण कार्य होने पर एजेंसी दुबारा बनाकर देगा कहा कार्यक्रम अधिकारी ने
वहीं कार्यक्रम अधिकारी गलत निर्माण कार्य होने पर एंजेसी दुबारा बनाकर देगा यह बात कही जा रही है। शेग्रीकेशन भवन सेड एवं शौचालय निर्माण का दरवाजा चोरी होने की बात कही जा रही है। वहीं पानी के लिए लगाई गई मोटर पंप को भी चोरी कर ले जाने की बात कही गई है। सरपंच सचिव शिकायत पर कुकदुर पुलिस के द्वारा कोई जांच पड़ताल और उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामवासियों की माने तो सच्चाई ये है कि समान गायब होने के पीछे एजेंसी के ऊपर ही सक की सूई घूम रही है। गौठान निर्माण में हुए बड़े पैमाने पर हुई भ्रष्टाचार पर उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई की आवश्यकता है।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन