जांजगीर चाम्पा-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जांजगीर चांपा जिले में : स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, उनके सम्मान में सभी नगरीय निकायों में अटल परिसरों का हो रहा न
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Oct 7, 2025 / Post views : 225
समाचार
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जांजगीर चांपा जिले में नवनिर्मित चार अटल परिसरों का किया लोकार्पण
स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, उनके सम्मान में सभी नगरीय निकायों में अटल परिसरों का हो रहा निर्माण - श्री अरुण साव
उप मुख्यमंत्री ने किया कुल 316.29 लाख रुपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण एवं नवागढ़ में 249 लाख रुपए की लागत एसटीपी निर्माण कार्य का भूमिपूजन
नगरीय निकायों के विकास कार्यों के लिए 9.50 करोड़ रुपए की दी सौगात
हमारी सरकार मोदी की गारंटी के वादों को पूरा कर रही है - श्री साव
जांजगीर-चांपा 07 अक्टूबर 2025/ उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज जिले के चार नगरीय निकायों में 316.29 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित अटल परिसर एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 249 लाख रुपए की लागत से एसटीपी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने आज नगर पंचायत पामगढ में़ 19.95 लाख रुपए की लागत से, नगर पंचायत राहौद के बुंदेला चौक में 19.95 लाख रुपए की लागत से, नगर पंचायत खरौद में 19.93 लाख रुपए की लागत से एवं नगर पंचायत नवागढ़ के हाट बाजार परिसर वार्ड क्रमांक 12 में 19.95 लाख रुपए की लागत से नव निर्मित अटल परिसर का विधिवत लोकार्पण किया।
इसके साथ ही नगर पंचायत राहौद के वार्ड क्रमांक 8 में सांस्कृतिक भवन लागत 11 लाख रुपए, देवांगन समाज धर्मशाला में अतिरिक्त कक्ष लागत 10 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 15 में सामुदायिक भवन लागत 15 लाख रुपए एवं वार्ड क्रमांक 10 में पकरिया पारा में स्कूल के पास सांस्कृतिक भवन लागत 10.42 लाख रुपए, नगर पंचायत खरौद में सी.सी. रोड निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 06 व 13 के पांच विभिन्न मार्गों पर 22.45 लाख रुपए की लागत से पूर्ण, वार्ड क्रमांक 13 में पुलिया से मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 27.41 लाख रुपए, शबरी देवी शिक्षा समिति भवन न
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन