Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा बोडला -वित्तीय सहायता से ग्रामीण महिलाएं होगी आत्मनिर्भर : जनपद पंचायत पंडरिया एवं बोड़ला के महिला समूह को 2 करोड रुपए से अधिक का हुआ लोन स्वीकृत

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Aug 22, 2025 / Post views : 252

जनपद पंचायत पंडरिया एवं बोड़ला के महिला समूह को 2 करोड रुपए से अधिक का हुआ लोन स्वीकृत

वित्तीय सहायता से ग्रामीण महिलाएं होगी आत्मनिर्भर

कैंप के माध्यम से विभिन्न बैंकों ने महिला समूह के कार्यों की तारीफ कर वित्तीय सहायता प्रदान की

कवर्धा, 22 अगस्त 2025। कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत बोड़ला एवं पंडरिया में इंटरप्राइज फाइनेंस एवं बैंक लिंकेज कैंप का आयोजन गत दिवस किया गया। जिसमे पंडरिया ब्लॉक में आयोजित कैंप के दौरान इंटरप्राइज फाइनेंस अंतर्गत मुद्रा लोन योजना से कुल 46 हितग्राहियों को 49 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया। साथ ही बैंक लिंकेज के तहत 34 स्व-सहायता समूहों को कुल 1 करोड 27 लाख रुपए की राशि स्वीकृत किया गया। वित्तीय सहायता मिलने से न केवल व्यक्तिगत उद्यमियों को प्रोत्साहन मिला है बल्कि समूह स्तर पर भी वित्तीय सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित हुआ है जो आगे चल कर ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। इसी तरह से बोडला विकासखंड में आयोजित कैंप के दौरान इंटरप्राइज फाइनेंस अंतर्गत 40 हितग्राहियों को कुल 40 लाख 80 हजार रुपए का स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही बैंक लिंकेज के तहत 36 स्व-सहायता समूहों को विभिन्न गतिविधियों के लिए 1 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि स्वीकृत किया गया है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया की समूहों के लिए राशि स्वीकृत करना वित्तीय स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं द्वारा समूह से जुड़कर उद्यमी के रूप में अपनी नई पहचान बना रही है। विभिन्न प्रकार के व्यवसाय से महिलाओं को जोड़ा गया है और ऋण प्रदाय करने से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सहायता हो रही है। अब ग्रामीण महिलाएं स्वावलंबन की और अग्रसर है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से महिलाओं को लाभ होने लगा है तथा इससे वह अपने परिवार एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही है। उक्त कैंप में लीड बैंक मैनेजर जिला अग्रणी बैंक, साधन संस्था से श्री नीरज ठाकुर, विभिन्न बैंकों के अधिकारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में समूह की दीदियां उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों एवं अधिकारियों ने हितग्राहियों एवं समूहों को प्रोत्साहित किया तथा समय पर पुनर्भुगतान एवं उद्यम विकास के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement