Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा -एक ही दिन में पाँच ढाबा संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज, आरोपियों : जिले में अवैध मदिरा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – एक ही दिन में पाँच ढाबा संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज, आरोपियों में हड़कंप

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Aug 18, 2025 / Post views : 167

थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम (छ.ग.)

दिनांक – 18.08.2025

जिले में अवैध मदिरा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – एक ही दिन में पाँच ढाबा संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज, आरोपियों में हड़कंप

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल तथा डीएसपी श्री कृष्णा चंद्राकर एवं श्री आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना कवर्धा पुलिस द्वारा दिनांक 17.08.2025 की रात अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर लगातार दबिश दी गई।

मुखबिर सूचना के आधार पर यह पाया गया कि कुछ ढाबों में बैठाकर ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। इस पर की गई कार्रवाई में निम्न प्रकरण दर्ज किए गए –

1. अपराध क्रमांक 363/2025, धारा 36(सी) आबकारी एक्ट – आरोपी राहुल सोनवानी (रामनगर वार्ड क्रमांक 01), इण्डियन ढाबा (विप्र भवन मार्ग) में शराब पिलवाते हुए मदिरा सहित गिरफ्तार।

2. अपराध क्रमांक 364/2025, धारा 36(सी) आबकारी एक्ट – आरोपी पवन देवांगन (हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी), राजा ढाबा (नेवारी तिराहा) में शराब पिलवाते हुए मदिरा सहित गिरफ्तार।

3. अपराध क्रमांक 365/2025, धारा 36(सी) आबकारी एक्ट – आरोपी महेश राजपूत (पालीपारा), पंजाबी ढाबा (ग्राम जोराताल) में शराब पिलवाते हुए मदिरा सहित गिरफ्तार।

4. अपराध क्रमांक 366/2025, धारा 36(सी) आबकारी एक्ट – आरोपी जोगी बंजारे (भीमपुरी),मामा भांचा ढाबा (रायपुर-राजनांदगांव रोड बायपास) में शराब पिलवाते हुए मदिरा सहित गिरफ्तार।

5. अपराध क्रमांक 367/2025, धारा 36(सी) आबकारी एक्ट – आरोपी देवराज उर्फ पप्पु ठाकुर (ठाकुरपारा), पप्पु ठाकुर ढाबा (रायपुर-राजनांदगांव रोड बायपास) में शराब पिलवाते हुए मदिरा सहित गिरफ्तार।

सभी मामलों में आरोपियों के कब्जे से देशी प्लेन मदिरा की शीशियां, शराब गंधयुक्त खाली बोतलें एवं डिस्पोजल गिलास ज़ब्त किए गए। चूँकि प्रकरण जमानतीय थे, इसलिए सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर आरोपियों को मुचलका पर रिहा किया गया।

थाना कवर्धा पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

अवैध मदिरा बिक्री एवं उपभोग के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी दृढ़ता से की जाती रहेगी। किसी भी व्यक्ति को अवैध कारोबार में लिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement