Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - खुड़िया को इको टूरिज्म के रूप में डेवलप करने कार्ययोजना : अभियान चलाकर स्कूली बच्चों के आय, जाति, निवास बनाएं - कलेक्टर

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Jun 18, 2025 / Post views : 192

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

अभियान चलाकर स्कूली बच्चों के आय, जाति, निवास बनाएं - कलेक्टर

खुड़िया को इको टूरिज्म के रूप में डेवलप करने कार्ययोजना बनाने के निर्देश

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

मुंगेली, 17 जून 2025// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं का जिले में जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि स्कूली बच्चों की आय, जाति और निवास बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर काम करें। बेहतर कार्य के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने राजीव गांधी जलाशय (खुड़िया बांध) को इको टूरिज्म के रूप में डेवलप करने हेतु आवश्यक कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जनमन में आवश्यक प्रगति लाने, क्रेडा विभाग द्वारा सोलर बैटरी आदि की आवश्यक मरम्मत करने कहा। कलेक्टर ने एटीआर से विस्थापित गांवों में पंचायत भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी, स्किल डेवलपमेंट के साथ ही आवश्यक संरचनाओं की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

वृक्षारोपण महाभियान के सफल आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश

कलेक्टर ने ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम 2.0’’ के तहत जिले में सर्व संबंधित अधिकारियों को वृक्षारोपण महाभियान के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी नगरीय निकायों में पौधारोपण के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ उसकी सुरक्षा भी जरूरी है। आने वाले समय में वृक्षारोपण का आउटकम दिखना चाहिए। सभी विभाग प्रमुख जगह का चिन्हांकन कर वृक्षारोपण कराएं। स्कूल, आंगनबाड़ी, एवं सभी कार्यालय परिसर में पौधे लगने चाहिए। उन्होंने जल संरक्षण के लिए बोर रिचार्ज के सम्बन्ध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

किसानों को खाद-बीज की समस्या ना हो

कलेक्टर ने जिला विपणन अधिकारी से समितियों में खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए किसानों को उच्च गुणवत्ता का खाद-बीज दिलाने और अमानक खाद-बीज विक्रय करने वाले के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसानों को खाद-बीज की समस्या ना हो। उन्होंने उठाव हेतु संग्रहण केन्द्रों में शेष बचे भंडारित धान की जानकारी ली और मिलर्स से समन्वय स्थापित कर शीघ्र उठाव कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने योग संगम और हरित योग की थीम पर आयोजित होने वाले योग दिवस की तैयारियों के संबंध में चर्चा करते हुए जिला स्तरीय योग कार्यक्रम के बेहतर आयोजन के लिए कहा।

निर्माणाधीन सड़क मार्गों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करें

कलेक्टर ने पीडब्लूडी विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्माणाधीन सड़क मार्गों की जानकारी ली और पूर्ण गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता से समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान, मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल की मॉनिटरिंग, लोक सेवा गारंटी अंतर्गत लंबित आवेदनों की जानकारी ली और निराकरण में प्रगति लाने कहा। उन्होंने अंतराष्ट्रीय नशा निवारण और 18 जून विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस पर जिले में कार्यक्रम आयोजित करने कहा।

नगरीय निकायों में बेहतर अर्बन प्लान बनाने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि मिशन वात्सल्य के अंतर्गत 05 साल के बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने श्रम कार्ड की जानकारी लेते हुए कोटवारों और असंगठित मजदूरों के प्राथमिकता से कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोरमी में नालंदा परिसर, नगर पालिका क्षेत्र में राजस्व वसूली बढ़ाने, पीएम आवास, आयुष्मान योजना व ई-डिस्ट्रिक्ट रिपोर्ट में प्रगति लाने, नगरीय निकायों में बेहतर अर्बन प्लान बनाने, बरसात के पूर्व नाली सफाई, जलजनित बीमारियों, डायरिया व स्नैक बाइट आदि से बचाव हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक एटीआर श्री गणेश यू. आर., वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर श्री जी. एल. यादव एवं श्रीमती मेनका प्रधान, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, पथरिया एसडीएम श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

क्रमांक//06-89// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर//फोटो 11 से 14

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement