(कृषि स्नातक संघ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन : (कृषि स्नातक संघ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Sep 23, 2025 / Post views : 140
(कृषि स्नातक संघ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन )
छत्तीसगढ़ के कृषि विभाग में कार्यरत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों की “9 सूत्रीय लंबित माँगों” कि पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रांतीय अह्वान पर शासन के ध्यानाकर्षण हेतु दिनाँक 8 एवं 9 सितंबर 2025 को समस्त ग्रा.कृ.वि.अ. एवं कृ.वि.अ. द्वारा काली पट्टी लगाकर कार्य निष्पादन किया गया एवं माँगें लंबित होने के कारण दिनाँक 15 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री को कलेक्टर, जिला: कबीरधाम के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर संघ अपनी जायज माँगों के संदर्भ में ध्यान आकृष्ट किया गया । उक्त कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी के रूप में जिला सचिव सौरभ झा, कार्यालयीन सचिव महेंद्र कौशिक,कोषाध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,प्रचार सचिव गोपी शर्मा प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप अमित श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर पात्रे जी अविनाश कौशिक, ब्रजमोहन चंद्रवंशी, रिषभ चंद्रवंशी, बसंत कुर्रे,विनोद चंद्रवंशी ,वेदराम यादव, एवं उद्यान विभाग से सभी ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे
1. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का वेतनमान संशोधन(4300 ग्रेड पे)।
2. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र का पुनर्निर्धारण।
3. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का मासिक स्थायी भत्ता (Fix TA) में वृद्धि कर रू.2500 करने हेतु।
4. विभागीय कार्य संपादन हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों को मोबाईल, इंटरनेट, लैपटॉप, स्टेशनरी आदि हेतु संसाधन भत्ता।
5. विभागीय अमले की कमी के कारण अतिरिक्त प्रभार दिये जाने की स्थिति में सम्मानजनक अतिरिक्त क्षेत्र भत्ता।
6. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पदनाम को संशोधित कर मध्यप्रदेश शासन की तर्ज पर कृषि विस्तार अधिकारी करने हेतु।
क्रमशः
7. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों की ड्यूटी गैर विभागीय कार्यों (जैसे-फसल गिरदावरी, डिजिटल क्रॉप सर्वे, सड़कों को मवेशी मुक्त करने हेतु गठित दल,ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत नोडल अधिकारी, धान उपार्जन केन्द्र में प्रभारी अधिकारी, ट्रस्टेड पर्सन, नोडल अधिकारी, नाका जाँच प्रभारी, निगरानी समिति, नियदनेल्लानार, स्कूलों के परीक्षा केन्द्रों में पर्यवेक्षक/ ऑबजर्वर कार्य, बस्तर पाण्डुम, आँगन बाड़ी केन्द्रों में पूरक पोषण आहार निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना में नोडल अधिकारी, तकनीकी सहायक कार्य, पी.एम. आवास सर्वे, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आयुष्मान वय वंदन कार्ड इत्यादि) में ना लगाये जाने हेतु।
8. आदान सामग्री का भण्डारणसेवा सहकारी समितियों में करने एवं अनुदान राशि के भुगतान हेतु DBT प्रणाली लागू करने के संबंध में।
9. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से कृषि विकास अधिकारी के पद पर विगत कई वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ करने हेतु।
अध्यक्ष
(अनिल बंजारा)
छ.ग कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ
जिला-कबीरधाम
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन