Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता से महिलाओं को मिला सशक्तिकर : कबीरधाम जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मनाया गया माहवारी स्वच्छता दिवस

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, May 29, 2025 / Post views : 191

स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता से महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का संदेश

कबीरधाम जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मनाया गया माहवारी स्वच्छता दिवस

कवर्धा, 29 मई 2025। कबीरधाम जिले में महिला स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। यह दिवस “रूढ़ियों और भ्रांतियों को तोड़ते हुए, मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता” की थीम पर आधारित था। इसका उद्देश्य मासिक धर्म जैसे सामान्य जैविक प्रक्रिया से जुड़ी सामाजिक चुप्पी, शर्म और गलतफहमियों को दूर कर किशोरियों और महिलाओं को सही जानकारी व स्वच्छ विकल्प उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और मितानिनों की सक्रिय भागीदारी से रंगोली, चित्रकला, परिचर्चा, क्विज़ जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से किशोरियों और महिलाओं को माहवारी स्वच्छता, पोषण, उचित देखभाल, स्वच्छ जीवनशैली और स्वस्थ आदतों के प्रति जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किशोरियों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें उन्हें मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, सैनिटरी नैपकिन के उचित उपयोग, खान-पान की सावधानियों और सामाजिक रूढ़ियों से निपटने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन का वितरण भी किया गया ताकि किशोरियां सुरक्षित और सम्मानजनक माहवारी प्रबंधन अपना सकें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. राज ने इस अवसर पर कहा कि माहवारी एक स्वाभाविक और आवश्यक जैविक प्रक्रिया है, जो महिलाओं की प्रजनन क्षमता से जुड़ी होती है। किशोरियों में यह परिवर्तन यह दर्शाता है कि उनका शरीर सही ढंग से विकसित हो रहा है। इसलिए इससे जुड़ी शर्म या संकोच को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म से जुड़ी गलत धारणाओं को समाप्त कर खुले संवाद को बढ़ावा देना चाहिए ताकि कोई भी बालिका जानकारी और संसाधनों से वंचित न रहे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी, डीपीएचएनओ सुश्री आराधना बंजारे, आरएमएनसीएच काउंसलर मंजुला सोनकर और सुनीता साहू की उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला में किशोरियों के लिए विशेष परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें उन्हें माहवारी प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर शिक्षित किया गया।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement