Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

उपमुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने की सराहना, ‘बेटीजन्मोत् : भोरमदेव पदयात्रा में ’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थीम पर स्टॉल लगाकर बेटियों के महत्व का दिया गया संदेश

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jul 14, 2025 / Post views : 217

भोरमदेव पदयात्रा में ’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थीम पर स्टॉल लगाकर बेटियों के महत्व का दिया गया संदेश

उपमुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने की सराहना, ‘बेटीजन्मोत्सव’ की भावना को जनजन तक पहुँचाने का प्रयास

कवर्धा, 14 जुलाई 2025। सावन मास के प्रथम सोमवार को परंपरागत रूप से प्रारंभ हुई भोरमदेव पदयात्रा के विशेष अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग कबीरधाम द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थीम पर जागरूकता स्टॉल एवं सेल्फी प्वाइंट की स्थापना की गई। इस रचनात्मक पहल का उद्देश्य बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना, बेटियों के जन्म को उत्सव की तरह मनाने की भावना को जनमानस तक पहुँचाना और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद कुमार तिवारी के निर्देशन में आयोजित इस नवाचार ने पदयात्रा में सहभागिता कर रहे श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। स्टॉल के माध्यम से बेटियों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया गया, जिससे ‘बेटीजन्मोत्सव’ जैसी अवधारणाओं को व्यवहार में लाने की प्रेरणा मिली।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्टॉल का अवलोकन किया एवं विभाग द्वारा किए गए इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए की जा रही ऐसी रचनात्मक पहलें समाज में स्थायी मानसिक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होंगी और इससे बेटियों को समानता व सम्मान का वातावरण प्राप्त होगा। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से श्री ईश्वरी साहू, अध्यक्ष जिला पंचायत कबीरधाम श्री कैलाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, अध्यक्ष नगर पालिका श्री नितेश अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अजय कुमार त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह छवई, स्नेह सर्वोदय सेवा संस्था राजनांदगांव के सचिव श्री सत्यमित्र शास्त्री, जिला मिशन समन्वयक श्रीमती कविता सिंह एवं जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती सरिता साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्कूली छात्राएँ, उनके अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत जिले की बालिकाओं के लिए विविध गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं हेतु कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन दिनांक 15 एवं 16 जुलाई 2025 को किया जाएगा, जिसका उद्देश्य छात्राओं को शैक्षणिक एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान करना है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement