Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - चैत्र नवरात्रि हिंदू नववर्ष पर जिले के 12 हजार से अधिक : चैत्र नवरात्रि हिंदू नववर्ष पर जिले के 12 हजार से अधिक परिवारों ने किया गृह प्रवेश

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Mar 30, 2025 / Post views : 639

चैत्र नवरात्रि हिंदू नववर्ष पर जिले के 12 हजार से अधिक परिवारों ने किया गृह प्रवेश

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत छत्तीसगढ़ के लाखों ग्रामीण परिवारों को सामूहिक गृह प्रवेश करा कर दिया उपहार

कवर्धा, 30 मार्च 2025। हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत छत्तीसगढ़ के लाखों ग्रामीण परिवारों को सामूहिक गृह प्रवेश कराया। इस ऐतिहासिक अवसर पर कबीरधाम जिले में भी 12 हजार से अधिक परिवारों ने अपने नए घरों में प्रवेश किया, जिनमें से 10 हजार से अधिक घर इसी वित्तीय वर्ष 2024–25 में स्वीकृत किए गए थे। इस अवसर पर नए हितग्राहियों को आवास स्वीकृत का प्रमाण पत्र भेंट किया गया।

उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत छत्तीसगढ़ में तेजी से आवास निर्माण हुआ है। शासन द्वारा कबीरधाम जिले को एक माह में 8808 आवास पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे पार करते हुए 10 हजार से अधिक घरों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। यह लक्ष्य के शत-प्रतिशत से भी अधिक है, जिससे जिले में विकास की एक नई मिसाल कायम हुई है।

एक नजर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में हो रहे निर्माण कार्यों पर

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कबीरधाम जिला अंतर्गत 42705 आवास निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इनमें से 34871 आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है। 25171 हितग्राहियों को प्रथम किस्त 16410 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त एव 5391 हितग्राहियों को तृतीय किस्त की राशि जारी किया गया था। इनमें से अभी तक 9299 आवास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है तथा शेष निर्माण कार्य प्रगतिशील है। प्रतिदिन सैकड़ो की तादाद में आवास का निर्माण पूरा हो रहा है। चालू वित्तीय वर्ष के दौरान स्वीकृत किए गए आवास के आधार पर ही राज्य शासन द्वारा महागृह प्रवेश उत्सव करने का निर्णय लिया गया था। जिसके लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों को आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

प्रदेश में आवास पूर्णता पर ज़िले की स्थिति

लक्ष्य के विरुद्ध सर्वाधिक आवास पूरा करने के मामले में कबीरधाम जिला राज्य में दूसरे स्थान पर है। प्रथम स्थान पर जिला बलौदा बाजार है जिसने लक्ष्य से 559 अधिक आवासों को समय पर पूरा किया। इसके बाद कबीरधाम जिला द्वारा लक्ष्य से 491 आवासो को पूरा किया गया है।तीसरे नंबर पर धमतरी जिला द्वारा लक्ष्य से अधिक 373 आवासो पूरा किया गया है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे कबीरधाम के हितग्राही

कबीरधाम जिले के दो हितग्राही – श्रीमती धनकुँवर बैगा (ग्राम पंचायत सिंघानपुरी) और श्री दल्लू राम बैगा (ग्राम हाथीडोब, विकासखंड बोड़ला) बिलासपुर के मोहभट्ठा ग्राउंड बिल्हा में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हुए। कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यह बड़ी उपलब्धि ग्रामीण विकास की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ रही है।

जिले में 12 हजार से अधिक परिवार ने किया गृह प्रवेश

कबीरधाम कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के लिए पिछले एक महीने से मिशन मोड में प्रयास किए गए। मैदानी अमले ने गांव-गांव पहुंचकर हितग्राहियों को सहयोग और तकनीकी मार्गदर्शन दिया, जिससे कार्यों में तेजी आई। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सतत निगरानी और योजनाबद्ध क्रियान्वयन से निर्माण कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement