KAWARDHA- जिला मुख्यालय में सांसद श्री संतोष पाण्डेय करेंगे ध्वजारोहण : स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में सांसद श्री संतोष पाण्डेय करेंगे ध्वजारोहण
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Aug 11, 2025 / Post views : 336
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में सांसद श्री संतोष पाण्डेय करेंगे ध्वजारोहण
कवर्धा, 11 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय जिला मुख्यालय कवर्धा के आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण कर करेंगे। सांसद श्री पाण्डेय परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट के बाद शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह में पुरस्कार वितरण के बाद मुख्य अतिथि प्रस्थान करेंगे।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन