Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

उप मुख्यमंत्री ने ग्राम विचारपुर में 18 लाख रुपए के निर्माण कार्य का क : सरकार की योजनाओं से गांव-गांव तक पहुंच रही विकास की रोशनी-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Sep 6, 2025 / Post views : 134

सरकार की योजनाओं से गांव-गांव तक पहुंच रही विकास की रोशनी-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री ने ग्राम विचारपुर में 18 लाख रुपए के निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम विचारपुर और भिभौंरी में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए

कवर्धा, 06 सितंबर 2025। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विचारपुर और भिभौंरी में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुने और सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम विचारपुर में 10 लाख रुपए की लागत से झोंका नाला में पुलिया, 5 लाख रुपए की लागत से मंच और 3 लाख रुपए की लागत से ज्योति कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक समय पर पहुँचना चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सभापति श्री रामकुमार भट्ट, डॉ बीरेन्द्र साहू, श्री परदेशी पटेल, श्री रवि राजपुत सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, युवा उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के उत्थान के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने बताया कि ग्राम विचारपुर के विकास के लिए 82 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस राशि से यहाँ अनेक विकास कार्य पूरे किए गए हैं और शेष कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। यह राशि आपके गाँव के भविष्य को नई दिशा देने के लिए है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी ग्रामीण को शासन-प्रशासन तक पहुँचने में कठिनाई नहीं होगी और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां और योजनाएं नागरिकों का जीवन आसान, सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए हैं। जो भी समस्याएं सामने आती हैं, उनका निपटारा स्थल पर ही सुनिश्चित किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य जारी है और आने वाले समय में प्रदेश का कोई भी गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि किसानों को सशक्त बनाना, युवाओं को रोजगार से जोड़ना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और हर घर तक विकास की रोशनी पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “आपकी समस्या ही मेरी समस्या है और उसका समाधान करना ही मेरा दायित्व है।”

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है ताकि वे भविष्य में प्रदेश और देश की प्रगति में योगदान दे सकें। श्री शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए उन्हें शिक्षा और खेलकूद में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांव के हर व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि रोजगार के अवसरों में भी इजाफा होगा। महिलाएं स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए कदम बढ़ाएंगी और हर गांव विकास की नई मिसाल बनेगा।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement