: Mungeli News - स्कूल परिसर के समीप तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के विरूद्ध कार्रवाई जारी
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
स्कूल परिसर के समीप तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के विरूद्ध कार्रवाई जारी
Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta मुंगेली 06 जनवरी 2025// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में स्कूल परिसर के 100 मीटर परिधि में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के विरूद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसडीएम श्री अजीत पुजारी एवं राजस्व टीम द्वारा लोरमी और तहसीलदार व नायब तहसीलदारों की टीम द्वारा ग्राम पंडरभट्ठा, चिरहुला, कोहड़िया, घुठेली, पोड़ी, छतौना और सेंदरी में विद्यालय परिसर के समीप संचालित दुकानों में तम्बाकू उत्पादों की जांच की गई। डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज ने बताया कि जांच में तंबाकू उत्पाद गुटका, सिगरेट, तम्बाखू, गुड़ाखु का विक्रय करते पाए जाने पर उक्त उत्पादों की जब्ती करते हुए कोटपा एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत की कार्रवाई की गई। क्रमांक 01-21// सुजीत कुमार सिंह चंद्राकर फोटो 07 से 09
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन