Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

बोर्ड परीक्षा के संबंध में जिला स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित : केन्द्राध्यक्षों, सहायक केन्द्राध्यक्षों व संकुल शैक्षिक समन्वयकों को परीक्षा संचालन के लिए दिए गए आवश्यक निर्देश

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Feb 22, 2025 / Post views : 272

बोर्ड परीक्षा के संबंध में जिला स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित

केन्द्राध्यक्षों, सहायक केन्द्राध्यक्षों व संकुल शैक्षिक समन्वयकों को परीक्षा संचालन के लिए दिए गए आवश्यक निर्देश

कवर्धा, 22 फरवरी 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री वाई.डी. साहु के नेतृत्व में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, दुर्गावती चौक, कवर्धा में आज जिला स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बैठक में सहायक संचालक श्री एम.के. गुप्ता, श्री यू.आर. चन्द्राकर, श्री डी.जी. पात्रा एवं एम.आई.एस. प्रशासक श्री सतीश कुमार यदु उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री वाई.डी. साहु ने 1 मार्च से आरंभ होने वाली बोर्ड परीक्षा के सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। राज्य स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर एवं सेजेस कचहरीपारा, कवर्धा के प्राचार्य श्री आर.एस. धुर्वे ने उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा जारी निर्देशों के आधार पर कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के संचालन और मूल्यांकन प्रक्रिया पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में बैठक व्यवस्था, स्वच्छता, ठंडे पेयजल की उपलब्धता, हवादार एवं प्रकाशयुक्त परीक्षा कक्ष, बोर्ड द्वारा निर्धारित पंजियों, प्रपत्रों और निर्देशों के समयानुसार समुचित क्रियान्वयन के संबंध में विशेष जोर दिया। इसके अलावा, कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत मूल्यांकन परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए राज्य कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों को साझा करते हुए आवश्यक कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

बैठक में प्री-बोर्ड परीक्षा 2025 की समीक्षा, वार्षिक परीक्षा (कक्षा 9वीं व 11वीं), बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं व 12वीं) और प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शेष कक्षाओं की परीक्षा तैयारी की समीक्षा की गई। साथ ही, अपार आईडी निर्माण की प्रगति, छात्रवृत्ति, सीजी स्कूल डॉट इन पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि, शिक्षकों की वरिष्ठता सूची, आईपीआर अपलोड की स्थिति और लंबित अवकाश आवेदनों के त्वरित निराकरण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस एक दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण में जिले के चारों विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्रोत समन्वयक, 75 परीक्षा केंद्रों के केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष, रिजर्व केन्द्राध्यक्ष एवं 150 संकुलों के संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement